Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

JEE Main Result 2026: Indore’s Riddhesh Tops MP, 1

इंदौर के रिद्धेश बने प्रदेश टॉपर, अनुष्का लड़कियों में अव्वल

JEE Main सेशन-1 के नतीजे जारी। देश में 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया, MP से कोई नहीं। इंदौर के रिद्धेश प्रदेश टॉपर बने, CBSE का बोर्ड परीक्षा पर बड़ा फैसला


इंदौर के रिद्धेश बने प्रदेश टॉपर अनुष्का लड़कियों में अव्वल

जेईई मेन में देशभर के 12 विद्यार्थियों को 100 पर्सेंटाइल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन सेशन-1 का परिणाम जारी कर दिया है। देशभर में 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है, लेकिन मध्यप्रदेश का एक भी विद्यार्थी इस सूची में शामिल नहीं हो सका। प्रदेश में इंदौर के रिद्धेश बेंडाले 99.992186 पर्सेंटाइल के साथ टॉपर रहे, जबकि इंदौर की अनुष्का अग्रवाल 99.96 पर्सेंटाइल के साथ लड़कियों में टॉपर बनीं।

100 पर्सेंटाइल हासिल करने वालों में दिल्ली के श्रेयस, आंध्र प्रदेश के नरेंद्रबाबू और पसला मोहित, बिहार के शुभम, राजस्थान के कबीर, चिरंजीब और अर्णव, ओडिशा के भावेश, हरियाणा के अनय, महाराष्ट्र के माधव, गुजरात के पुरोहित और तेलंगाना के विवान शामिल हैं।

10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य

सीबीएसई का बड़ा फैसला, परीक्षा आज से

नई दिल्ली। सीबीएसई की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इससे ठीक पहले बोर्ड ने सोमवार को छात्रों के लिए जरूरी निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है।यदि कोई छात्र किसी कारणवश प्रथम परीक्षा में तीन या उससे अधिक विषयों में शामिल नहीं होता है, तो उसे द्वितीय बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे विद्यार्थियों को ‘अनिवार्य पुनरावृत्ति’ श्रेणी में रखा जाएगा और वे अगले वर्ष मुख्य परीक्षा (फरवरी) में ही सम्मिलित हो सकेंगे।प्रथम परीक्षा में उत्तीर्ण और पात्र छात्र विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से अधिकतम तीन मुख्य विषयों में अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए द्वितीय परीक्षा में बैठ सकते हैं।