जबलपुर में एक महिला आरक्षक ने शोहरब शेख पर अपनी पहचान छुपाकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन करवाने के आरोप लगाए हैं। आरोपी पर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
'उसका असली नाम शोहरब शेख था, लेकिन उसने खुद को सौरभ बताकर पहले मुझसे दोस्ती की। फिर शादी का वादा कर मेरे साथ दुष्कर्म किया। अब जब मैं गर्भवती हूं, तो वह बच्चे को अपना मानने से इनकार कर रहा है। मैं डीएनए जांच कराने को तैयार हूं, उसका भी डीएनए टेस्ट होना चाहिए। उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।'
ये कहना है मप्र पुलिस में पदस्थ एक महिला आरक्षक का। महिला ने जबलपुर के मक्का नगर निवासी अधिवक्ता शोहरब शेख अख्तर उर्फ सौरभ और उसके परिजनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत के बाद सिविल लाइन थाने में आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
वकील की यूनिफॉर्म में आता था घर
महिला आरक्षक का आरोप है कि आरोपी जब भी उसके घर आता था, वकील की यूनिफॉर्म पहनकर आता था। इससे परिवार को भी उस पर भरोसा हो गया और सभी इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए। लेकिन अगस्त 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए उसे पता चला कि जिसे वह अब तक सौरभ सिंह राजपूत समझती थी, उसका असली नाम शोहरब शेख है और उसकी पहले से शादी हो चुकी है।महिला का कहना है कि सच्चाई सामने आने के बाद जब वह विरोध जताने आरोपी के घर पहुंची, तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला के मुताबिक, आरोपी ने यह कहकर उसे एक बच्चे की कस्टडी छोड़ने के लिए भी तैयार किया कि सरकारी नौकरी में दो से अधिक बच्चों को लेकर दिक्कत हो सकती है। इसके बाद उसके नाम से कोर्ट में प्रकरण दायर कराया गया और एक बच्चे की अभिरक्षा उसके पूर्व पति को दिला दी गई।
शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
महिला आरक्षक ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का वादा कर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जब उसे पता चला कि आरोपी हिंदू नहीं, बल्कि मुस्लिम है, तब तक दोनों के बीच रिश्ता आगे बढ़ चुका था। महिला का कहना है कि वह शादी के लिए भी तैयार थी, लेकिन आरोपी शोहरब हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर शादी टालता रहा।महिला के अनुसार, जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी उसे अपने घर ले गया। वहां उससे कलमा पढ़वाया गया और रोजे रखवाए गए। महिला का आरोप है कि शोहरब ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, गर्भवती किया और अब गर्भपात करवाने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि वह कई और लड़कियों के संपर्क में है और उन्हें भी धोखा दे रहा है।
मैंने केवल व्याकरण, वर्तनी, विराम चिह्न, स्पेसिंग और टाइपिंग संबंधी त्रुटियाँ सुधारी हैं। मूल भाषा, तथ्य और प्रस्तुति में कोई बदलाव नहीं किया है।