इंदौर में संघ की वार्षिक बैठक शुरू

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में प्रारंभ

शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा, पंच परिवर्तन के क्रियान्वयन तथा शाखा विस्तार और दृढ़ीकरण पर होगा विचार-विमर्श

By : हितेंद्र शर्मा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में प्रारंभ

इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक आज इंदौर स्थित डेली कॉलेज के संत रविदास जी महाराज सभागार में प्रारंभ हुई। बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत एवं सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया।

बैठक में देशभर से लगभग 400 प्रतिनिधि उपस्थित हैं। इनमें सरसंघचालक, सरकार्यवाह, सभी सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय पदाधिकारी, संघ के सभी 11 क्षेत्रों के क्षेत्र संघचालक, क्षेत्र कार्यवाह एवं क्षेत्र प्रचारक तथा सभी 46 प्रांतों के प्रांत संघचालक, प्रांत कार्यवाह, प्रांत प्रचारक एवं उनके सहयोगी कार्यकर्ता सम्मिलित हैं। इसके साथ ही संघ प्रेरित कुछ विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री एवं सह संगठन मंत्री भी बैठक में आमंत्रित हैं।

बैठक 4 नवंबर की सायंकाल तक चलेगी। इसमें संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत विजयादशमी 2025 से विजयादशमी 2026 तक आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। इन कार्यक्रमों के आगामी क्रियान्वयन, अनुवर्तन तथा उनके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने के विषय में विचार-विमर्श होगा। विशेष रूप से पंच परिवर्तन के विषयों को समाज के व्यवहार में प्रभावी रूप से उतारने तथा उनके निरंतर अनुवर्तन की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।

शताब्दी वर्ष में स्वयंसेवकों द्वारा किए गए शाखा विस्तार की भी समीक्षा की जाएगी। विस्तारित शाखाओं को अधिक प्रभावी एवं नियमित बनाने, उनका दृढ़ीकरण करने तथा अधिकाधिक स्थानों पर शाखाएं प्रारंभ करने के संबंध में भी विचार-विमर्श होगा।

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के विजयादशमी उद्बोधन में समसामयिक राष्ट्रीय एवं सामाजिक विषयों पर प्रस्तुत विचारों की भी बैठक में चर्चा होगी। इन विषयों को समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा उनके अनुरूप आगामी कार्ययोजना बनाने पर विचार किया जाएगा।

तीन प्रमुख व्यक्तित्वों पर सरकार्यवाह के वक्तव्य

बैठक में माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की ओर से तीन महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के संबंध में वक्तव्य जारी किए जाएंगे।

1. राजनारायण बोस — राष्ट्रीय चेतना के पितामह राजनारायण बोस की 200वीं जयंती के अवसर पर उनके जीवन एवं योगदान के संबंध में वक्तव्य।

2. स्वामी श्रद्धानंद — शुद्धिकरण आंदोलन के पुरोधा स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान के 100वें वर्ष के अवसर पर उनके जीवन, कार्य एवं योगदान पर वक्तव्य।

3. वेदांत केसरी स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती — ओडिशा के कंधमाल जनजातीय क्षेत्र में स्वाभिमान, स्वावलंबन एवं स्वधर्म की जागृति के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के जन्म के 100वें वर्ष के अवसर पर वक्तव्य।

इन तीनों वक्तव्यों के संबंध में मीडिया को समय-समय पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

समाज जीवन की प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि 

बैठक के प्रारम्भ में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने गत कुछ माह में दिवंगत हुए समाज की प्रमुख हस्तियों और कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनमें प्रमुख हैं - फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर, आशा भोंसले, पूज्य संत पद्मश्री रमेश बाबा, विवेकानंद केन्द्र के पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण, बलवीर पुंज, एस. वेदांतम् - चेन्नई, पत्रकार विराग पाचपोर, पराग वेदिक - मुंबई, भूतपूर्व कुलपति देवेंद्र प्रताप सिंह एवं सच्चिदानन्द महंती, प्रसिद्ध गायिका एस. जानकी एवं सुमन कल्याणपुरीकर, संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे विनोद कुमार आदि।

संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रदर्शनी

बैठक स्थल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा तथा मालवा क्षेत्र में संघ कार्य के क्रमिक विकास को दर्शाने वाली विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई है। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने 31 अक्टूबर को इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। आज से यह प्रदर्शनी मीडिया प्रतिनिधियों के अवलोकन के लिए भी उपलब्ध कराई गई है। 

संबंधित सामग्री

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में नवी मुंबई देश में अव्वल, MP में ग्वालियर समेत 9 शहरों को सम्मान

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में नवी मुंबई देश में अव्वल, MP में ग्वालियर समेत 9 शहरों को सम्मान

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के नतीजों में महाराष्ट्र के नवी मुंबई ने सुपर स्वच्छ लीग में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। गुजरात का सूरत दूसरे और आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा तीसरे पायदान पर रहा

Nov 11, 2026
MP Swachhta Survey 2025-26:स्वच्छता सर्वेक्षण में भोपाल की चमक पड़ी फीकी, इंदौर समेत MP के 8 शहरों को सम्मान की उम्मीद

MP Swachhta Survey 2025-26:स्वच्छता सर्वेक्षण में भोपाल की चमक पड़ी फीकी, इंदौर समेत MP के 8 शहरों को सम्मान की उम्मीद

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के नतीजे 11 नवंबर को घोषित होंगे। इंदौर समेत MP के 8 शहरों को सम्मान की उम्मीद है, जबकि आदमपुर खंती के कचरे के कारण भोपाल पिछड़ता दिख रहा है।

Nov 11, 2026
Indore Hingot War: इंदौर में परंपरा का अनोखा संग्राम: हिंगोट युद्ध में भिड़े तुर्रा-कलंगी दल, 20 योद्धा घायल

Indore Hingot War: इंदौर में परंपरा का अनोखा संग्राम: हिंगोट युद्ध में भिड़े तुर्रा-कलंगी दल, 20 योद्धा घायल

इंदौर के गौतमपुरा में दिवाली के अगले दिन पारंपरिक हिंगोट युद्ध हुआ। तुर्रा और कलंगी दल के योद्धाओं ने जलते हिंगोट से मुकाबला किया। करीब 20 योद्धा घायल हुए।

Nov 09, 2026
Indore Bhopal Traffic:भोपाल इंदौर की बेपटरी ट्रैफिक संभालेंगे एसएएफ के जवान, गृह विभाग ने बनाई योजना

Indore Bhopal Traffic:भोपाल इंदौर की बेपटरी ट्रैफिक संभालेंगे एसएएफ के जवान, गृह विभाग ने बनाई योजना

भोपाल और इंदौर के बिगड़े ट्रैफिक को संभालने के लिए एसएएफ के करीब पांच हजार जवानों को ट्रैफिक ड्यूटी में लगाने की योजना है। शासन की मंजूरी मिलते ही दोनों शहरों में शुरुआत होगी।

Nov 09, 2026
Indore Daughter Team Captain: अनादि तागड़े बनीं इंडिया अंडर-19 बी टीम की कप्तान, एमपी की इकलौती चयनित

Indore Daughter Team Captain: अनादि तागड़े बनीं इंडिया अंडर-19 बी टीम की कप्तान, एमपी की इकलौती चयनित

मध्य प्रदेश की युवा क्रिकेटर अनादि तागड़े को बेंगलुरु में होने वाली त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के लिए इंडिया अंडर-19 बी टीम की कप्तानी मिली है। वे प्रदेश से चुनी गई इकलौती खिलाड़ी हैं।

Nov 09, 2026