Breaking News
  • प्रतापगढ़ में हादसे में सपा नेता की मौत, कार पर गिरे हाईमास्ट पोल से गई जान
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

इंदौर छात्रा हत्याकांड: आरोपी सरेंडर

इंदौर MBA छात्रा हत्याकांड: आरोपी का मुंबई में सरेंडर, रिश्ते से रंजिश तक की बताई पूरी कहानी

इंदौर की एमबीए छात्रा की हत्या कर फरार आरोपी ने मुंबई में सरेंडर किया। पूछताछ में रिश्ते, विवाद और वारदात की पूरी कहानी सामने आई।

इंदौर mba छात्रा हत्याकांड आरोपी का मुंबई में सरेंडर रिश्ते से रंजिश तक की बताई पूरी कहानी

Indore Murder Case |

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के द्वारकापुरी क्षेत्र में हुई वारदात में बड़ा सामने आई है। इलाके अंकल गली में एमबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपित पीयूष धामनोदिया आखिरकार मुंबई में पुलिस के सामने पेश हो गया। उसने शनिवार को मुंबई पुलिस के जोन-10 के तहत आने वाले अंधेरी थाने में पहुंचकर खुद को सरेंडर किया और छात्रा की हत्या की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म के बाद उसने छात्रा का गला घोंटा और फिर सीने में चाकू घोंप दिया।

अंधेरी थाने में पहुंचकर किया सरेंडर

आरोपित ने इंदौर और मुंबई पुलिस को दिए बयान में पूरी घटना बताई। वह गुस्सैल स्वभाव का बताया जा रहा है। डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के मुताबिक 24 वर्षीय युवती प्रजापत नगर की रहने वाली थी और सांवेर रोड स्थित निजी कॉलेज में एमबीए कर रही थी। पीयूष धामनोदिया, जो मूल रूप से मंदसौर का निवासी है, उसी कॉलेज में उसका सहपाठी था। दोनों पिछले वर्ष सितंबर से रिलेशनशिप में थे।

मुंबई पहुंचने के बाद वह मेट्रो में इधर-उधर घूमता रहा। शनिवार को एक ब्रिज से उतरते समय उसने अंधेरी पुलिस थाने का बोर्ड देखा और सीधे थाने पहुंच गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी से कहा, 'मेरा नाम पीयूष धामनोदिया है, मैंने अपनी दोस्त की हत्या की है।' इसी बीच मोबाइल लोकेशन के आधार पर इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस भी अंधेरी क्षेत्र में उसकी तलाश कर रही थी। सूचना मिलते ही टीम पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया गया।

शादी के दबाव के बाद बिगड़ा विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि पीयूष और छात्रा के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था। छात्रा ने शादी की बात परिवार में भी रखी थी, लेकिन पीयूष के परिजनों ने इनकार कर दिया था। इसके बाद छात्रा ने उस पर दबाव बनाना शुरू किया। बताया जा रहा है कि पीयूष उस पर शक करने लगा था और उसके सोशल मीडिया उपयोग व दोस्तों से बातचीत पर आपत्ति जताता था।

कमरे पर ले जाकर की हत्या

10 फरवरी को पीयूष छात्रा को विवाद सुलझाने के बहाने अंकल गली स्थित कमरे पर ले गया। दोपहर करीब 3:30 बजे दोनों के बीच बातचीत हुई। आरोप है कि उसने पहले छात्रा को मैगी बनाकर खिलाई, फिर शादी की बात पर बहस शुरू हो गई। इस दौरान उसने परिजनों को राजी करने की बात कही और रिलेशन बनाए। इसी दौरान उसने मजाक के बहाने छात्रा के हाथ बांधे और अचानक गला घोंटने लगा। छात्रा के प्रतिरोध करने पर उसने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और चाकू से वार किया।

पीयूष ने पुलिस को बताया कि चाकू मारने के दौरान वह टूट गया। हत्या के बाद वह द्वारकापुरी की एक वाइन शॉप पर गया, शराब पी और फिर कमरे पर लौटा। इसके बाद उसने अमानवीय कृत्य किया और छात्रा के कपड़े लेकर फरार हो गया।

मोबाइल तोड़कर नाला-सोपारा में फेंका

वारदात के बाद वह छात्रा का मोबाइल साथ ले गया। ट्रेन से मुंबई पहुंचा और मेट्रो में घूमता रहा। इस दौरान उसने मोबाइल को नाला-सोपारा (वसई) क्षेत्र में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपित के मोबाइल से आपत्तिजनक निजी वीडियो भी मिले हैं। उसने कबूल किया कि फरारी के दौरान उसने वीडियो वायरल किए थे, ताकि छात्रा को बदनाम कर सके।

Related to this topic: