Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

इंदौर: मौत के बाद भी जिंदगी बांट गईं वकील अभिजीता, पति ने पहनाया मंगलसूत्र

इंदौर: मौत के बाद भी जिंदगी बांट गईं वकील अभिजीता, पति ने पहनाया मंगलसूत्र

इंदौर मौत के बाद भी जिंदगी बांट गईं वकील अभिजीता पति ने पहनाया मंगलसूत्र

अंगदान से 4 लोगों को मिला जीवन, इंदौर में बना 65वां ग्रीन कॉरिडोर

इंदौर में 65वीं बार इंदौर में ग्रीन कॉरिडोर बना। हाईकोर्ट में महिला वकील अभिजीता राठौर की ब्रेनडेथ के बाद उनके परिजनों ने अंगदान की इच्छा जताई। अभिजीता ने मृत्यु के बाद चार लोगों को नई जिंदगी दी। इससे पहले पति ने मंगलसूत्र पहनाकर विदाई दी। पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

तीन अस्पतालों के बीच ग्रीन कॉरिडोर

दोपहर 12 बजे इंदौर में तीन अस्पतालों के बीच ग्रीन कॉरिडोर बना। अभिजीता राठौर का लीवर सीएचएल अस्पताल और एक किडनी जुपिटर अस्पताल और दूसरी चोइथराम अस्पताल में भर्ती मरीजों के शरीर में प्रत्यारोपित की गई। इसके अलावा दो कार्निया व त्वचा भी दान की गई। निमोनिया के कारण उपचार के लिए भर्ती अभिजीता के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था, जबकि शरीर के बाकी अंग काम कर रहे थे। इस कारण परिजनों ने अंगदान की

लंग्स इन्फेक्शन से बिगड़ी तबीयत

भाई अभिजीत के अनुसार, अभिजीता को लंग्स में इन्फेक्शन के कारण 25 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनके ब्रेन में ब्लड क्लॉट (खून जमना) हो गया, जिसके चलते डॉक्टरों ने शनिवार को उन्हें ब्रेन डेड घोषित किया।



पति ने पहनाया मंगलसूत्र, दी भावनात्मक विदाई

स्वीकृति दी। जब अभिजीता को व अस्पताल से ले जाया जाने लगा तो व पति प्रवीण ने मंगलसूत्र पहनाकर अधर्धागिनी को विदा किया।

Related to this topic: