Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

90 मिनट में भोपाल पहुंचेंगे नवी मुंबई, 1 फरवरी से शुरू होगी भोपाल से उड़ान

90 मिनट में भोपाल पहुंचेंगे नवी मुंबई, 1 फरवरी से शुरू होगी भोपाल से उड़ान

इंडिगो की 1 फरवरी से भोपाल-नवी मुंबई नियमित उड़ान शुरू होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की भोपाल-बेंगलुरु फ्लाइट भी फरवरी में संभावित है।

90 मिनट में भोपाल पहुंचेंगे नवी मुंबई 1 फरवरी से शुरू होगी भोपाल से उड़ान

भोपालः नए साल के फरवरी में राजधानी भोपाल के राजाभोज हवाई यात्रियों को दो बड़ी सौगातें मिलने जा रही है। एक फरवरी से इंडिगों की भोपाल से नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। वही एयर इंडिया एक्सप्रेस भी भोपाल से बेंगलुरु के लिए पहली फ्लाइट शुरू कर सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो ने भोपाल-नवी मुंबई रूट के लिए विंटर सीजन के स्लॉट पहले ही ले लिए हैं। इस रूट पर एयरलाइन 186 सीटर एयरक्राफ्ट का संचालन करेगी। बता दें कि नवी मुंबई एयरपोर्ट की शुरुआत 25 दिसंबर को हो चुकी है। नागर विमानन मंत्रालय ने अब वहां से नियमित फ्लाइट्स को हरी झंडी दे दी है। भोपाल से मुंबई उड़ान की काफी मांग है। इसलिए नेटवर्क बढ़ाने इंडिगो की यह फ्लाइट सप्ताह के सातों दिन संचालित की जाएगी, जिससे यात्रियों को रोजाना यात्रा का विकल्प मिलेगा।

ये रहेगा शेड्यूल

इंडिगो की भोपाल-नवी मुंबई फ्लाइट 1 फरवरी से प्रभावी होगी। फ्लाइट नंबर 6 ई 2297 नवी मुंबई से सुबह 6 बजे रवाना होकर 7.30 बजे भोपाल पहुंचेगी। वहीं फ्लाइट नंबर 6 ई 2298 भोपाल से सुबह 8 बजे उड़ान भरकर 9.30 बजे नवी मुंबई पहुंचेगी। इंडिगो के अनुसार टिकटों की बुकिंग जल्द शुरू कर दी जाएगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली फ्लाइट तैयार

भोपाल से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए भी अच्छी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस रूट के लिए विंटर सीजन में स्लॉट सुरक्षित कर लिए हैं। यह फ्लाइट 189 सीटर विमान से संचालित की जाएगी। हालांकि एयरलाइन की ओर से आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन फरवरी में सेवा शुरू होने की संभावना है।

एयरपोर्ट निदेशक दी जानकारी

राजाभोज एयरपोर्ट के निदेशक राम जी अवस्थी ने बताया कि फरवरी में दोनों नई उड़ान सेवाओं के प्रारंभ होने से भोपाल का हवाई नेटवर्क मजबूत होगा। नवी मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से सीधी कनेक्टिविटी मिलने से व्यापार, आईटी सेक्टर, शिक्षा और पर्यटन से जुड़े यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों और छात्रों के लिए समय की बचत होगी।

Related to this topic: