रेलवे के जांबाज TTE ने रचा इतिहास, बिना टिकट यात्रियों से एक साल में वसूला 1 करोड़ का जुर्माना

रेलवे के जांबाज TTE ने रचा इतिहास, बिना टिकट यात्रियों से एक साल में वसूला 1 करोड़ का जुर्माना

इंडियन रेलवे में टीटीई ने एक कैलेंडर ईयर में 1 करोड़ से अधिक राजस्व वसूला है। उन्होंने बिना यात्रा करने वाले यात्रियों के 14 हजार से अधिक मामले पकड़े हैं।

By : स्वदेश डेस्क
रेलवे के जांबाज TTE ने रचा इतिहास, बिना टिकट यात्रियों से एक साल में वसूला 1 करोड़ का जुर्माना

भोपालः भारतीय रेलवे में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से ड्यूटी करते हुए भोपाल मंडल के उप मुख्य टिकट निरीक्षक महेश लिंगायत ने गजब काम किया है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के अंतर्गत इटारसी डिपो में पदस्थ लिंगायत ने टिकट जांच के क्षेत्र में एक ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जिसने पूरे रेल प्रशासन को गौरवान्वित कर दिया है।

वर्ष 2025 में महेश लिंगायत ने अपनी सक्रियता और मुस्तैदी से रेलवे के राजस्व में अभूतपूर्व वृद्धि की है। 1 जनवरी 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक के अल्प समय में ही उन्होंने टिकट जांच के दौरान कुल 14,195 मामले पकड़े हैं। इन मामलों के जरिए उन्होंने शासन के खजाने में 1,00,96,705 रुपये (एक करोड़ रुपये से अधिक) का राजस्व जमा कराया है। यह किसी भी व्यक्तिगत टिकट जांच कर्मचारी द्वारा अर्जित किया गया एक रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ा है।

कैलेंडर ईयर में 1 करोड़ से अधिक की राजस्व वसूली

उल्लेखनीय है कि पश्चिम मध्य रेलवे के इतिहास में लिंगायत पहले ऐसे टिकट जांच कर्मचारी बन गए हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में एक करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्ष 2014 से कार्यरत लिंगायत अपनी ईमानदार और अनुकरणीय कार्यशैली के लिए विभाग में पहले से ही लोकप्रिय रहे हैं, लेकिन इस सफलता ने उन्हें एक रोल मॉडल बना दिया है।

अन्य रेलवे कर्मचारियों के लिए बनेगी प्रेरणा

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के कुशल नेतृत्व में भोपाल मंडल का टिकट चेकिंग स्टाफ लगातार बेहतरीन कार्य कर रहा है। मंडल प्रशासन ने महेश लिंगायत को इस असाधारण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। अधिकारियों का मानना है कि उनकी यह सफलता अन्य रेल कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और भविष्य में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर लगाम कसने में मदद मिलेगी।

संबंधित सामग्री

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026
Railway Jansamvad: भोपाल स्टेशन पर रेल जनसंवाद, शौचालय में 20 रुपए वसूली पर डीआरएम ने लगवाया जुर्माना

Railway Jansamvad: भोपाल स्टेशन पर रेल जनसंवाद, शौचालय में 20 रुपए वसूली पर डीआरएम ने लगवाया जुर्माना

भोपाल स्टेशन पर जनसंवाद में डीआरएम पंकज त्यागी को शौचालय में तय शुल्क से ज्यादा वसूली की शिकायत मिली। शिकायत सही पाए जाने पर उन्होंने जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

Oct 22, 2026
First Train In Rowghat: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची रेल,1628 करोड़ की लागत से तैयार हुई लाइन

First Train In Rowghat: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची रेल,1628 करोड़ की लागत से तैयार हुई लाइन

छत्तीसगढ़ के रावघाट में आजादी के बाद पहली बार ट्रेन पहुंची है। मंगलवार को ताड़ोकी रावघाट और अभनपुर कुरूद लाइन शुरू हुई। रायपुर से रावघाट का किराया 55 रुपये होगा।

Oct 20, 2026
Train Cancellation Refund: CJP आंदोलन से रद्द हुईं ट्रेनें, भोपाल मंडल में 4500 टिकट कैंसिल, अब 35 लाख रिफंड

Train Cancellation Refund: CJP आंदोलन से रद्द हुईं ट्रेनें, भोपाल मंडल में 4500 टिकट कैंसिल, अब 35 लाख रिफंड

सीजेपी आंदोलन के कारण दिल्ली रूट की ट्रेनें रद्द होने से भोपाल मंडल में करीब 4500 यात्रियों के टिकट कैंसिल हुए। रेलवे 24 से 48 घंटे में 35 लाख रुपये का रिफंड देगा।

Oct 11, 2026
रेलवे यात्री ध्यान दें! भोपाल से गुजरने वाली 14 स्पेशल ट्रेनें होंगी परमानेंट, किराए में 30% तक राहत

रेलवे यात्री ध्यान दें! भोपाल से गुजरने वाली 14 स्पेशल ट्रेनें होंगी परमानेंट, किराए में 30% तक राहत

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 14 स्पेशल ट्रेनें अक्टूबर तक नियमित होंगी। अतिरिक्त स्पेशल शुल्क हटने से आरक्षित टिकटों का किराया करीब 30 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

Sep 06, 2026