सुबह सुबह BJP नेता के घर IT का धावा, खदान-होटल तक 50 अफसरों की घेराबंदी

सुबह सुबह BJP नेता के घर IT का धावा, खदान-होटल तक 50 अफसरों की घेराबंदी

कटनी में बुधवार तड़के 4 बजे भाजपा नेता अशोक विश्वकर्मा के ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापामार कार्रवाई की। टीम ने नेता की खदान, होटल और फैक्ट्री को सील किया।

By : स्वदेश डेस्क
सुबह सुबह BJP नेता के घर IT का धावा, खदान-होटल तक 50 अफसरों की घेराबंदी

कटनीः मध्यप्रदेश के कटनी जिले में बुधवार की तड़के सुबह जब पूरा शहर नींद में था, तब आयकर विभाग की टीमों ने बीजेपी नेता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के घर पर छापा मारा। यह कार्रवाई केवल उनके घर तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनके भाई शंकरलाल के यहां भी हुई। साथ ही उनसे जुड़े तमाम कारोबारी ठिकानों पर एक साथ की गई है। इस कार्रवाई से सियासी और कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया।

कार्रवाई के दौरान जबलपुर और भोपाल से आए 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के दल ने अशोक विश्वकर्मा के घर, होटल और खदानों को छावनी में तब्दील कर दिया है।

लोकल पुलिस तक थी अनजान

इनकम टैक्स की इस कार्रवाई को बेहद सीक्रेट रखा गया। टीम की प्लानिंग सिस्टमैटिक थी कि स्थानीय पुलिस को सिक्योरिटी के लिए आखिरी समय में जानकारी दी गई। इसकी वजह थी की खबर को लीक होने से बचानाा।

सुरक्षा बलों के साथ आई टीम ने सबसे पहले अशोक विश्वकर्मा के जालपा देवी वार्ड और गौतम मोहल्ला स्थित निवास को घेरा और सभी के फोन जब्त कर लिए।

तीनों जगहों पर एक साथ रेड

आईटी की टीमों ने विश्वकर्मा परिवार के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। इनमें जालपा देवी वार्ड, गौतम मोहल्ला स्थित तीन मकान और मेन ऑफिश शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, टिकरिया स्थित बॉक्साइट खदानें, माइनिंग से जुड़े अन्य ठिकाने, बरगवां स्थित होटल परिसर और शहर में स्थित पानी की फैक्ट्री में भी दबिश दी गई है। फिलहाल इनको सील कर दिया गया है।

डॉक्यूमेंट और डिजिटल डिवाइस जब्त

शुरूआती जानकारी के अनुसार, यह छापामार कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की शिकायतों के आधार पर की जा रही है। जांच का मुख्य फोकस बीएमसी विश्वकर्मा माइनिंग ग्रुप' से जुड़े दस्तावेजों पर है।

आयकर विभाग की टीमें माइनिंग कारोबार में हुए टर्नओवर, बैंक खातों, लॉकर्स, जमीन की रजिस्ट्री और पिछले कुछ वर्षों के आईटी रिटर्न का बारीकी से मिलान कर रही हैं। बताया जा रहा है कि टीम ने भारी मात्रा में डिजिटल डेटा और फाइलें जब्त की हैं।

फिलहाल, आयकर विभाग के अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बना रखी है और कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

संबंधित सामग्री

व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.05 लाख की ठगी, युवती समेत 5 अज्ञात युवकों पर FIR

व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.05 लाख की ठगी, युवती समेत 5 अज्ञात युवकों पर FIR

शिवपुरी में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर व्यापारी के साथ 1.05 लाख रुपये वसूले। पुलिस ने युवती समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Feb 03, 2026
जमीन विवाद में BJP विधायक पर जानलेवा हमला, लहूलुहान पहुंचे अस्पताल

जमीन विवाद में BJP विधायक पर जानलेवा हमला, लहूलुहान पहुंचे अस्पताल

धार के धामनोद में जमीन विवाद को लेकर भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर पर हमला करने का मामला आया सामने। सिर में चोट, तीन आरोपियों पर केस दर्ज हुआ।

Jan 19, 2026
पत्नी को पढ़ा लिखाकर SI बनाया, अब पति पहनावे पर शर्म बताकर मांगा तलाक

पत्नी को पढ़ा लिखाकर SI बनाया, अब पति पहनावे पर शर्म बताकर मांगा तलाक

भोपाल में पत्नी ने SI बनने के बाद पति के पहनावे और पेशे से शर्म बताकर फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी।

Jan 11, 2026
हरसिद्धि मन्दिर के पास अतिक्रमण हटाने की शिकायत पड़ी भारी, दबंगों ने महिला को पीटा

हरसिद्धि मन्दिर के पास अतिक्रमण हटाने की शिकायत पड़ी भारी, दबंगों ने महिला को पीटा

हरसिद्धि मंदिर के सामने अतिक्रमण हटाने की शिकायत पर दबंगों ने महिला दुकानदार से मारपीट की, CCTV फुटेज सामने आया।

Jan 08, 2026
8 साल की बहादुर बहन! छोटे भाई को बचाने के लिए आवारा कुत्तों से भिड़ी, टी शर्ट बांधकर बहता खून रोका

8 साल की बहादुर बहन! छोटे भाई को बचाने के लिए आवारा कुत्तों से भिड़ी, टी शर्ट बांधकर बहता खून रोका

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में आवारा कुत्तों के हमले में 2 बच्चे घायल हो गए। 8 साल की बहादुर बहन ने छोटे भाई को कुत्तों के हमले से बचाया।

Jan 04, 2026