Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

रायपुर रेलवे स्टेशन पर पहली बार शुरू हुई स्वस्थ वेटिंग लाउंज

रायपुर रेलवे स्टेशन पर पहली बार शुरू हुई स्वस्थ वेटिंग लाउंज

रायपुर रेलवे स्टेशन पर पहली बार शुरू हुई स्वस्थ वेटिंग लाउंज

यात्रियों को मिलेगी प्रीमियम सुविधा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल ने रेलवे स्टेशन पर पहली बार स्वस्थ वेटिंग लाउंज की सुविधा शुरू की है। यह पहल भारतीय रेलवे की एनआईएनएफ आरआईएस के तहत की गई है। इसका उद्देश्य यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार के दौरान आराम और स्वास्थ्य-संबंधी सेवाएं प्रदान करना है। इस सुविधा का शुभारंभ रायपुर से बड़ोदरा जा रहे यात्री चंद्रकांत बलावंत और रायपुर से उज्जैन जा रही यात्रियों ओजस्वी एवं आरुषि ने किया।

एक घंटे के लिए लगेगा 30 रुपए

लाउंज की सुविधाओं का उपयोग शुल्क-आधारित होगा। एक घंटे के लिए 30, दो घंटे के लिए 60 और चार घंटे के लिए 80 निर्धारित किया गया है। योग और ध्यान क्षेत्र के लिए 50 प्रति 30 मिनट और फिटनेस कॉर्नर के लिए 50 प्रति 30 मिनट शुल्क लगेगा। हेल्दी रिफ्रेशमेंट एफएसएसएआई मानकों के अनुसार उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर रायपुर रेल मंडल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.पी. काशीपथी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध

लाउंज प्लेटफार्म नंबर 01 पर स्थित है और यात्रियों को योगा, मेडिटेशन, मिनी फिटनेस, प्रीमियम रीक्लिनर मसाज सोफा, हेल्दी फूड, सामान्य स्वास्थ्य जांच, वजन और बीपी मापन, महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग बाथरूम एवं टॉयलेट, मोबाइल/लैपटॉप चार्जिंग और फी हाई-स्पीड वाई-फाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Related to this topic: