Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Gonda-Ayodhya Kanwar Yatra

Gonda-Ayodhya Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा में बदलेगा गोंडा-अयोध्या रूट, 24 अगस्त तक डायवर्जन

सावन सोमवार, शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को लेकर गोंडा-अयोध्या सीमा पर यातायात व्यवस्था बदल दी गई है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अलग-अलग चरणों में...


gonda-ayodhya kanwar yatra कांवड़ यात्रा में बदलेगा गोंडा-अयोध्या रूट 24 अगस्त तक डायवर्जन

Gonda-Ayodhya Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा में बदलेगा गोंडा-अयोध्या रूट, 24 अगस्त तक डायवर्जन |

Gonda-Ayodhya Kanwar Yatra: सावन सोमवार, शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को लेकर गोंडा-अयोध्या सीमा पर यातायात व्यवस्था बदल दी गई है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अलग-अलग चरणों में 24 अगस्त की रात 11 बजे तक रूट डायवर्जन लागू किया है। भीड़ बढ़ने पर व्यवस्था को जरूरत के अनुसार आगे भी जारी रखा जा सकता है। एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर कांवड़ यात्रा मार्ग, संवेदनशील स्थानों और प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सीमा क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी के साथ सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी।

तीन चरणों में बदलेगा यातायात

द्वितीय श्रावण सोमवार और शिवरात्रि के लिए 8 अगस्त की रात से 12 अगस्त सुबह आठ बजे तक, तृतीय श्रावण सोमवार और नागपंचमी पर 14 अगस्त सुबह आठ बजे से 17 अगस्त रात 11 बजे तक तथा अंतिम श्रावण सोमवार के दौरान 23 अगस्त सुबह आठ बजे से 24 अगस्त रात 11 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा।

अयोध्या के लिए रवाना होगी यात्रा

रविवार शाम से ही गोंडा समेत आसपास के जिलों से हजारों कांवड़िए डीजे की धुन पर अयोध्या के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर सरयू से जल भरेंगे और फिर अपने-अपने जिलों की ओर लौटेंगे। गोंडा के साथ बस्ती, अंबेडकरनगर, सिद्धार्थनगर और अन्य जिलों के कांवड़िए भी यात्रा में शामिल हैं।

लखनऊ-गोरखपुर रूट पर भी असर

लखनऊ से बाराबंकी-गोंडा होकर गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जाने वाले वाहनों को दर्जीकुआं से झिलाही रेलवे क्रॉसिंग, मनकापुर, उतरौला और डुमरियागंज की ओर भेजा जाएगा। वहीं गोंडा होकर लखनऊ जाने वाले वाहनों को मोतीगंज, मनकापुर, मसकनवा और बभनान मार्ग से निकाला जाएगा।

वाहनों के लिए मार्ग निर्धारित

बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा से लखनऊ जाने वाले वाहनों के लिए जरवल रोड, टिकोरा मोड़, चहलारीघाट, सिधौली और सीतापुर मार्ग निर्धारित किया गया है। श्रावण सोमवार पर भारी वाहनों को जरवल रोड-बाराबंकी मार्ग से रोककर हुजूरपुर मोड़, टिकोरा मोड़ और सीतापुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे परेशानी से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें।