Hapur Police Aruna Rai

Hapur Police Aruna Rai: मानवता की मिसाल बनीं महिला थानाध्यक्ष अरुणा राय, बुजुर्ग महिला का थामा हाथ

वर्दी का रौब और कानून का सख्त पहरा तो पुलिस की पहचान है, लेकिन जब यही वर्दी किसी जरूरतमंद के लिए सहारा बन जाए तो मानवता की मिसाल कायम होती है।

By : विकास जैन
Hapur Police Aruna Rai: मानवता की मिसाल बनीं महिला थानाध्यक्ष अरुणा राय, बुजुर्ग महिला का थामा हाथ

Hapur Police Aruna Rai: मानवता की मिसाल बनीं महिला थानाध्यक्ष अरुणा राय, बुजुर्ग महिला का थामा हाथ

प्रमोद शर्मा, हापुड़: वर्दी का रौब और कानून का सख्त पहरा तो पुलिस की पहचान है, लेकिन जब यही वर्दी किसी जरूरतमंद के लिए सहारा बन जाए तो मानवता की मिसाल कायम होती है। ऐसा ही नजारा गुरुवार को हापुड़ के तहसील चौपला पर देखने को मिला, जहां महिला थानाध्यक्ष अरुणा राय ने एक बुजुर्ग महिला की मदद कर पुलिस की संवेदनशील तस्वीर पेश की।

क्या है पूरा मामला?

तहसील चौपला पर सड़कों पर वाहनों की तेज आवाजाही के बीच एक बुजुर्ग महिला सड़क पार करने को लेकर असमंजस में खड़ी थीं। उनके हाथ में सामान का थैला था और सामने लगातार गुजरता ट्रैफिक उनके लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। इसी दौरान वहां मौजूद महिला थानाध्यक्ष अरुणा राय की नजर बुजुर्ग महिला पर पड़ी।

अरूणा राय ने महिला का हाल

उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के तुरंत बुजुर्ग महिला के पास पहुंचकर उनका हाल जाना। इसके बाद उनके हाथ से सामान का थैला अपने हाथ में ले लिया और ट्रैफिक के बीच उन्हें सुरक्षित तरीके से सड़क पार कराया। पुलिस अधिकारी को अपने बीच इस तरह मदद करते देख आसपास मौजूद लोग भी उनकी संवेदनशीलता की सराहना करते नजर आए।

आमजन का सहारा, पुलिस की जिम्मेदारी

महिला थानाध्यक्ष की इस पहल ने यह संदेश दिया कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराधियों पर शिकंजा कसने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है। जरूरत की घड़ी में आमजन का सहारा बनना भी पुलिस की जिम्मेदारी है। अरुणा राय के इस मानवीय व्यवहार ने पुलिस की वर्दी के पीछे छिपे संवेदनशील चेहरे को सामने ला दिया। तहसील चौपला पर मौजूद लोगों ने महिला थानाध्यक्ष के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास पुलिस और जनता के बीच विश्वास की डोर को मजबूत करते हैं। पुलिस की यह मानवीय पहल दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।

संबंधित सामग्री

Hapur School News: स्कूल छुट्टी के समय छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल

Hapur School News: स्कूल छुट्टी के समय छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन स्वर्ग आश्रम रोड स्थित आर्य कन्या पाठशाला के...

Sep 19, 2026
Hapur Crime: बिरयानी का ठेला हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले, आठ घायल

Hapur Crime: बिरयानी का ठेला हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले, आठ घायल

कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में रविवार सुबह बिरयानी का ठेला हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सड़क पर ठेला लगाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।

Sep 13, 2026
Hapur Viral Video: दो किलो कम राशन देने का आरोप, राशन डीलर का वीडियो वायरल

Hapur Viral Video: दो किलो कम राशन देने का आरोप, राशन डीलर का वीडियो वायरल

हापुड़ नगर के मोहल्ला शिवगढ़ी में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने राशन वितरण प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Sep 13, 2026
Hapur National Lok Adalat: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 2.89 लाख मामले, पांच करोड़ से अधिक का सेटलमेंट

Hapur National Lok Adalat: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 2.89 लाख मामले, पांच करोड़ से अधिक का सेटलमेंट

शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने लंबित मामलों के निस्तारण की दिशा में बड़ी तस्वीर पेश की। जनपद में अदालतों, बैंकों, राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों के...

Sep 12, 2026
Hapur UGC Protest: यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन से पहले पुलिस का शिकंजा, कई पदाधिकारी हाउस अरेस्ट

Hapur UGC Protest: यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन से पहले पुलिस का शिकंजा, कई पदाधिकारी हाउस अरेस्ट

यूजीसी के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सुबह से ही राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों पर शिकंजा कस दिया।

Sep 07, 2026