Munshiganj Dhan Kharid

Munshiganj Dhan Kharid: माला पहनाकर किसानों का किया स्वागत, धान खरीद का शुभारंभ

शाहगढ़ के रामशाहपुर गांव स्थित विपणन शाखा के धान क्रय केंद्र पर बृहस्पतिवार को धान खरीद का शुभारंभ किया गया।

By : विकास जैन
Munshiganj Dhan Kharid: माला पहनाकर किसानों का किया स्वागत, धान खरीद का शुभारंभ

Munshiganj Dhan Kharid: माला पहनाकर किसानों का किया स्वागत, धान खरीद का शुभारंभ

Munshiganj Dhan Kharid: शाहगढ़ के रामशाहपुर गांव स्थित विपणन शाखा के धान क्रय केंद्र पर बृहस्पतिवार को धान खरीद का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विपणन अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा ने धान बेचने पहुंचे दो किसानों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही केंद्र पर धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई।

धान खरीद के पहले दिन कनकसिंहपुर के दूबेपुर गांव निवासी किसान दुर्गेश सिंह ने केंद्र पर पहुंचकर 58 क्विंटल धान की बिक्री की। वहीं, रामशाहपुर गांव निवासी किसान विनोद सिंह ने 80 क्विंटल धान की तौल कराई। इस तरह पहले दिन केंद्र पर कुल 138 क्विंटल धान की खरीद हुई।

इस अवसर पर अधिकारियों ने किसानों को सरकारी धान खरीद योजना की जानकारी देते हुए केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में बताया। किसानों से अपील की गई कि वे अपनी उपज निर्धारित क्रय केंद्र पर लाकर सरकारी समर्थन मूल्य का लाभ उठाएं। केंद्र पर धान की खरीद नियमानुसार कराने और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने की बात कही गई।

इस मौके पर एएमओ प्रभारी हरिश्चंद्र प्रजापति और रवि सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।