नेशनल पार्क क्षेत्र में मुठभेड़: 6 नक्सली ढेर, जवानों ने नक्सली लीडरों को घेरा

नेशनल पार्क क्षेत्र में मुठभेड़: 6 नक्सली ढेर, जवानों ने नक्सली लीडरों को घेरा

By : Swadesh Bhopal
नेशनल पार्क क्षेत्र में मुठभेड़: 6 नक्सली ढेर, जवानों ने नक्सली लीडरों को घेरा

बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर स्थित इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में मंगलवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी रही। घने जंगलों में हुई इस मुठभेड़ में 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। सूत्रों के अनुसार, जवानों ने कुछ वरिष्ठ नक्सली नेताओं को भी घेर रखा है।

बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि “आज के अभियान का परिणाम, जिसमें छह कुख्यात माओवादी कैडर मारे गए हैं, सुरक्षा बलों के लिए एक निर्णायक और महत्वपूर्ण बढ़त है।”उन्होंने कहा कि यह सफलता ऐसे समय में मिली है जब माओवादी संगठन नेतृत्वविहीन, दिशाहीन और मनोबलहीन स्थिति में अपने बचे हुए ठिकानों में सिमटकर रह गया है।

सुबह से शाम तक रुक-रुक कर होती रही फायरिंग

मंगलवार को सुबह से शाम तक रुक-रुक कर दोनों ओर से फायरिंग होती रही। इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में जिन नक्सलियों को ढेर किया गया है, वे कई बड़ी वारदातों में शामिल थे।

“लाल आतंक खत्म हो रहा है”-सीएम विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर में सुरक्षाबलों की नक्सल विरोधी कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता पर बधाई दी है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई में छह नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं। यह “लाल आतंक के समूल नाश की दिशा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता” है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश और प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त करने का संकल्प लिया गया है। यह मुठभेड़ उसी दिशा में एक और निर्णायक कदम है।

ऑपरेशन शेड्यूल के अनुसार चल रहा है अभियान: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन शेड्यूल के अनुसार चलाया जा रहा है। सरकार सभी पुनर्वास योजनाओं के तहत नक्सल प्रभावित लोगों को सुरक्षित रास्ता प्रदान कर रही है।उन्होंने कहा कि यह मुठभेड़ नक्सल नेटवर्क को तोड़ने और क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस और सुरक्षा बल लगातार सर्चिंग अभियान में जुटे हैं और किसी भी प्रकार की चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

संबंधित सामग्री

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में 33 पुलिस अधिकारियों के तबादले, ASP-DSP को मिली नई जिम्मेदारी

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में 33 पुलिस अधिकारियों के तबादले, ASP-DSP को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने ASP, DSP, CSP और ACP स्तर के 33 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। अधिकारियों को विभिन्न जिलों, रेंज, पुलिस मुख्यालय और यातायात शाखाओं में नई जिम्मेदारी मिली।

Oct 31, 2026
SP AK-47 Harsh Firing: राजनांदगांव SP अंकिता शर्मा से AK-47 हर्ष फायरिंग पर मांगा जवाब; दशहरे का वायरल हुआ था VIDEO

SP AK-47 Harsh Firing: राजनांदगांव SP अंकिता शर्मा से AK-47 हर्ष फायरिंग पर मांगा जवाब; दशहरे का वायरल हुआ था VIDEO

विजयादशमी पर शस्त्र पूजा के बाद एके-47 से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया है। इस पर पुलिस मुख्यालय ने राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा है।

Oct 22, 2026
Shraddha Dubey Arrest: शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

Shraddha Dubey Arrest: शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को पुलिस ने 11 दिन बाद नागपुर से पकड़ लिया। उसके साथ बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश भी गिरफ्तार हुए। तीनों पर 50 हजार का इनाम था।

Oct 20, 2026
CG Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस में 3 नए बड़े पद तैयार; ये अफसर स्पेशल DG की दौड़ में

CG Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस में 3 नए बड़े पद तैयार; ये अफसर स्पेशल DG की दौड़ में

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने पुलिस में तीन नए स्पेशल डीजी पदों को मंजूरी दी है। कल्लूरी, प्रदीप गुप्ता और विवेकानंद सिन्हा के नाम चर्चा में हैं। डीजीपी पैनल पर भी असर संभव है।

Oct 19, 2026
CGPSC Mains exam Postponed: सीजीपीएससी टलने से सूबेदार SI प्लाटून कमांडर के 7301 उम्मीदवार अधर में, नई तारीख कब?

CGPSC Mains exam Postponed: सीजीपीएससी टलने से सूबेदार SI प्लाटून कमांडर के 7301 उम्मीदवार अधर में, नई तारीख कब?

सीजीपीएससी ने सूबेदार, एसआई और प्लाटून कमांडर भर्ती की मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। परीक्षा 2 से 4 नवंबर को होनी थी। नई तारीख की अलग से सूचना आयोग जल्दी जारी करेगा।

Oct 13, 2026