महादेव सट्टा मामले में ईडी ने जब्त की लगभग 92 करोड़ की संपत्ति

महादेव सट्टा मामले में ईडी ने जब्त की लगभग 92 करोड़ की संपत्ति

By : Swadesh Bhopal
महादेव सट्टा मामले में ईडी ने जब्त की लगभग 92 करोड़ की संपत्ति

महादेव सट्टा ऐप ऐसा था कि दांव लगाने वाले का अंत में हारना तय था

मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव सट्टा ऐप मामले में आरोपियों की लगभग 92 करोड़ रुपए की संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच कर ली है. यह संपत्ति महादेव ऑनलाइन बुक और स्काई एक्सचेंज डॉट कॉम के संचालकों और उनके रिश्तेदारों के नाम पर है।

ईडी के बयान के अनुसार, परफेक्ट प्लान इन्वेस्टमेंट और एक्सिम जनरल ट्रेडिंग के नाम पर रखे गए कुल 74 करोड़ 28 लाख 87 हजार 483 रुपए के बैंक बैलेंस अटैच किए गए हैं। ये कंपनियां सौरभ चंद्राकर, अनिल कुमार अग्रवाल और विकास छपारिया के नियंत्रण में थीं, जो अपराध से प्राप्त धन को छिपाने और निवेश के तौर पर दिखाने के लिए काम कर रही थीं।

स्काई एक्सचेंज के मालिक हरि शंकर टिबरेवाल के करीबी सहयोगी गगन गुप्ता की 17.5 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति भी जब्त की गई है। अटैच की गई संपत्ति में उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर रखी महंगी रियल एस्टेट और नकद खरीदी गई लिक्विड संपत्तियां शामिल हैं।

शेयर मार्केट में बड़ा खेल

ईडी की जांच में एक जटिल 'कैशबैक' योजना भी सामने आई है, जिसमें ये कंपनियां भारतीय लिस्टेड कंपनियों में भारी निवेश करती थीं। इसके बदले प्रमोटर्स को निवेश का 30 से 40 प्रतिशत कैशबैक दिया जाता था। इसी योजना के तहत गगन गुप्ता ने सलासार टेक्नोलॉजीज इंजीनियरिंग और टाइगर लॉजिस्टिक्स जैसी कंपनियों से कम से कम 98 करोड़ रुपए की कमाई की।

175 से अधिक स्थानों पर रेड, 13 गिरफ्तार

अब तक ईडी ने 175 से अधिक जगहों पर छापेमारी की है, जिसमें लगभग 2,600 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति को जब्त, फ्रीज या अटैच किया गया है। इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अवैध कमाई बेनामी खातों में भेजी गई

जांच में यह भी पता चला है कि महादेव ऑनलाइन बुक और स्काई एक्सचेंज जैसे अवैध बेटिंग ऐप्स से भारी मात्रा में अवैध कमाई की गई। इस धन को जटिल बेनामी बैंक खातों के नेटवर्क के जरिए लॉन्डर किया गया।

सौरभ चंद्राकर और अन्य आरोपियों ने इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए जनता को धोखा दिया। इस एप्लिकेशन के जरिये अवैध बेटिंग वेबसाइटों को कस्टमर जुटाने और फाइनेंशियल ऑपरेशन चलाने में मदद मिली। साइटों को इस तरह से नियंत्रित किया गया कि सभी ग्राहक अंत में पैसे हार जाएं, जिससे हजारों करोड़ रुपए जमा किए गए और प्रॉफिट शेयरिंग के तरीके से बांटे गए।

बैंक अकाउंट खोलने में जाली या चोरी किए गए केवाईसी दस्तावेजों का भी इस्तेमाल किया गया। अवैध धन को कई स्तरों में बांटा गया ताकि स्रोत छुपा रहे। इन ट्रांजैक्शनों का कोई हिसाब नहीं रखा गया और टैक्स भी नहीं दिया गया।

कमाए गए पैसे हवाला चैनलों, ट्रैड-बेस्ड मनी लॉन्ड्रिंग और क्रिप्टो एसेट्स के माध्यम से विदेश भेजे गए और बाद में उन्हें विदेशी भारतीय शेयर बाजार में निवेश किया गया।

संबंधित सामग्री

बंगाल में कोहिनूर पावर मामले में ED की छापेमारी, 280 करोड़ के बैंक लोन की जांच

बंगाल में कोहिनूर पावर मामले में ED की छापेमारी, 280 करोड़ के बैंक लोन की जांच

पश्चिम बंगाल में कोहिनूर पावर से जुड़े बैंक लोन मामले में ईडी ने कई ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में करीब 280-290 करोड़ रुपये के कथित बैंक घोटाले और दिवाला प्रक्रिया के गलत इस्तेमाल की पड़ताल हो रही ह

Oct 30, 2026
  मिजोरम-मणिपुर में ड्रग्स तस्करी के हवाला नेटवर्क पर ED का एक्शन, 1,424 खाते फ्रीज

 मिजोरम-मणिपुर में ड्रग्स तस्करी के हवाला नेटवर्क पर ED का एक्शन, 1,424 खाते फ्रीज

मिजोरम और मणिपुर में ड्रग्स तस्करी से जुड़े कथित हवाला नेटवर्क पर ईडी की कार्रवाई। 1,424 बैंक खाते फ्रीज, छह आरोपी गिरफ्तार और 26 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति सुरक्षित की गई।

Oct 25, 2026
सिंघम का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, फिलिस्तीन समर्थक संगठनों की लामबंदी और भारत में विदेशी धन का प्रवाह

सिंघम का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, फिलिस्तीन समर्थक संगठनों की लामबंदी और भारत में विदेशी धन का प्रवाह

फॉक्स न्यूज़ की जांच में सिंघम नेटवर्क की फंडिंग पर सवाल उठे और पीएफआई केस में ईडी के आरोप सामने आए। मगर दोनों के बीच सीधे पैसे के लेन देन का कोई सबूत नहीं मिला है।

Oct 13, 2026
CG Sharab Ghotala: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष गिरफ्तार

CG Sharab Ghotala: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उन्हें 18 अगस्त तक ED रिमांड में भेजा।

Aug 12, 2026
महादेव बेटिंग ऐप केस में टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से ED की पूछताछ, रायपुर बुलाकर किए सवाल

महादेव बेटिंग ऐप केस में टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से ED की पूछताछ, रायपुर बुलाकर किए सवाल

महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से रायपुर में पूछताछ की। जानिए जांच एजेंसी किन पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Jul 16, 2026