देव दीपावली: काशी में मां गंगा की गोद से झिलमिलाई आस्था

देव दीपावली: काशी में मां गंगा की गोद से झिलमिलाई आस्था

By : Swadesh Bhopal
देव दीपावली: काशी में मां गंगा की गोद से झिलमिलाई आस्था

21 अर्चक और 42 देव कन्याओं ने की महाआरती, 21 कुंतल फूलों और 51 हजार दीपों से सजा दशाश्वमेध घाट

देव दीपावली के पावन पर्व पर बुधवार की शाम काशी के अर्धचंद्राकार गंगा घाटों पर जब शाश्वत ज्योति की लौ प्रज्वलित हुई, तो पूरा शहर दिव्यता और भव्यता के अद्भुत संगम में डूब गया।मां गंगा की गोद से उठती आस्था की सीढ़ियों पर जलते लाखों दीपों की रोशनी ने ऐसा दृश्य प्रस्तुत किया, मानो स्वर्ग स्वयं धरती पर उतर आया हो।गोधूलि बेला में उत्तरवाहिनी गंगा की लहरों पर जब दीपों की सुनहरी आभा झिलमिलाई, तो काशी एक बार फिर सनातन संस्कृति की उजास से आलोकित हो उठी।

योगी आदित्यनाथ ने किया पहला दीप प्रज्वलित

देव दीपावली का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दशाश्वमेध घाट पर पहला दीप जलाकर किया।उनके साथ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य और महापौर आलोक तिवारी ने भी दीप प्रज्वलित कर मां गंगा को नमन किया।इसके बाद सभी विशिष्ट अतिथियों ने नौका पर सवार होकर गंगा आरती और घाटों पर सजी देव दीपावली की अद्भुत झांकी का अवलोकन किया।

धर्म और राष्ट्रभाव का संगम

दशाश्वमेध घाट पर ‘अमर जवान ज्योति’ की अनुकृति स्थापित की गई, जिसने धर्म के साथ राष्ट्रवाद का संदेश दिया।यहां कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।देव दीपावली महोत्सव को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम समर्पित किया गया, जिसके माध्यम से देश की वीर माताओं के आंचल को नमन किया गया।

15 लाख दीपों से जगमग हुई पूरी काशी

योगी सरकार द्वारा इस बार 10 लाख दीपों का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन जनसहभागिता से यह संख्या बढ़कर 15 से 25 लाख दीपों तक पहुंच गई।इन दीपों में 1 लाख गाय के गोबर से निर्मित पर्यावरण-अनुकूल दीप भी शामिल थे।घाटों, तालाबों, कुंडों और देवालयों पर दीपों की श्रृंखला ने काशी को सुनहरी माला की तरह सजा दिया। देव दीपावली पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। बाबा विश्वनाथ के दरबार को फूलों और रोशनी से भव्य रूप में सजाया गया।

गंगा पार ‘ग्रीन क्रैकर्स शो’ ने बांधा समां

गंगा पार की रेत पर कोरियोग्राफ और सिंक्रोनाइज ग्रीन क्रैकर्स शो ने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आसमान में गूंजती संगीतबद्ध आतिशबाजी और गंगा की लहरों पर झिलमिलाते रंगों ने वातावरण को और भी दिव्य बना दिया।

महाआरती में आध्यात्मिकता के साथ राष्ट्रवाद की झलक

दशाश्वमेध घाट की महाआरती में 21 अर्चकों और 42 देव कन्याओं ने रिद्धि-सिद्धि स्वरूप में मां गंगा की आरती की।21 कुंतल फूलों और 51 हजार दीपों से सजे घाट पर जब शंखनाद और घंटा-घड़ियालों की ध्वनि गूंजी, तो वातावरण में अद्भुत ऊर्जा का संचार हो गया।इस अवसर पर अमर वीर योद्धाओं को ‘वीर गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

संबंधित सामग्री

UP Agniveer Bharti: अग्निवीरों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी एंट्री

UP Agniveer Bharti: अग्निवीरों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी एंट्री

उत्तर प्रदेश में चार साल की सैन्य सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों को पुलिस, PAC, होमगार्ड, वन और कारागार विभाग में 20% आरक्षण मिलेगा। भर्ती परीक्षा के बिना नियुक्ति की तैयारी है।

Nov 03, 2026
PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ की सम्मान निधि

PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ की सम्मान निधि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी हुई। उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 4482.19 करोड़ रुपये पहुंचे, देश में 9.34 करोड़ किसान लाभान्वित।

Oct 30, 2026
UP Paddy Procurement: यूपी में 1 नवंबर से धान खरीद! कॉमन धान का MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल, CM ने दिए निर्देश

UP Paddy Procurement: यूपी में 1 नवंबर से धान खरीद! कॉमन धान का MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल, CM ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीद 1 नवंबर से शुरू होगी। कॉमन धान का एमएसपी 2441 और ग्रेड ए का 2461 रुपये प्रति कुंतल तय है।

Oct 30, 2026
UP MLC Election Result: मेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के नाम, वाराणसी में सपा आगे, लखनऊ में हंगामा

UP MLC Election Result: मेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के नाम, वाराणसी में सपा आगे, लखनऊ में हंगामा

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना जारी है। मेरठ की दोनों सीटें भाजपा ने जीत लीं, लखनऊ में बढ़त है, जबकि वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा आगे चल रही है।

Oct 27, 2026
UP News: बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख प्रधानमंत्री मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

UP News: बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख प्रधानमंत्री मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल होते हैं। वाराणसी की एक महिला कर्मचारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बता रही थी...

Oct 26, 2026