Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Chhatarpur Crime

Chhatarpur Crime: बहू ने 102 साल की सास को छत से फेंका,6 दिन बाद तोड़ा दम

घरेलू विवाद के दौरान अपनी ही 102 वर्षीय सास को छत से धक्का देने के आरोप में घिरी बहू के कारण वृद्धा ने 6 दिन तक अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ने के बाद बुधवार रात दम तोड़ दिया।


chhatarpur crime बहू ने 102 साल की सास को छत से फेंका6 दिन बाद तोड़ा दम

Chhatarpur Crime: बहू ने 102 साल की सास को छत से फेंका,6 दिन बाद तोड़ा दम |

Chhatarpur Crime: नौगांव कस्बे से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के दौरान अपनी ही 102 वर्षीय सास को छत से धक्का देने के आरोप में घिरी बहू के कारण वृद्धा ने 6 दिन तक अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ने के बाद बुधवार रात दम तोड़ दिया।

घर में हुआ था झगड़ा

मृतका गौराबाई गुप्ता को बीते शुक्रवार को गंभीर हालत में नौगांव स्वास्थ्य केंद्र से छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। परिजनों का आरोप है कि घर में हुए झगड़े के दौरान बहू ज्योति रैकवार ने सास को मकान की छत से नीचे फेंक दिया था। गुरुवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

पति कर चुका हैं आत्महत्या

इस पूरे मामले की पृष्ठभूमि और भी दर्दनाक है। जानकारी के अनुसार आरोपी बहू ज्योति ने 2025 में गौराबाई के बेटे संजय गुप्ता से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही घर में विवाद शुरू हो गए थे। इन्हीं विवादों से तंग आकर 14 अप्रैल 2026 को संजय ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले संजय ने सुसाइड नोट में पत्नी ज्योति और उसके परिजनों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे।

पहले बेटा फिर मां की मौत

एक साल के अंदर एक ही घर में दो मौतें हो गईं। पहले बेटे ने जान दी, अब 102 साल की मां भी नहीं रही। घटना के बाद नौगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी बहू के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पूरे नौगांव में सन्नाटा है और हर कोई इस जघन्य वारदात की निंदा कर रहा है।