Hapur Cricket Tournament

Hapur Cricket Tournament: हापुड़ में आज से सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 10 टीमें करेंगी खिताबी जंग!

क्रिकेट के दीवानों के लिए हापुड़ में रोमांच और रोमांचक मुकाबलों का बड़ा मंच तैयार हो गया है। शहर में पहली बार आयोजित होने जा रहे हापुड़...

By : विकास जैन
Hapur Cricket Tournament: हापुड़ में आज से सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 10 टीमें करेंगी खिताबी जंग!

Hapur Cricket Tournament: हापुड़ में आज से सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 10 टीमें करेंगी खिताबी जंग!

प्रमोद शर्मा,हापुड़: क्रिकेट के दीवानों के लिए हापुड़ में रोमांच और रोमांचक मुकाबलों का बड़ा मंच तैयार हो गया है। शहर में पहली बार आयोजित होने जा रहे हापुड़ टी-20 चैंपियंस सीजन-1 का आगाज 22 नवंबर से होने जा रहा है। 2 दिसंबर तक चलने वाले इस क्रिकेट महाकुंभ में हापुड़ और आसपास के क्षेत्रों की 10 दमदार टीमें खिताब के लिए अपना पूरा जोर लगाएंगी। मैदान पर बल्लेबाजों के बल्ले से चौकों-छक्कों की बरसात होगी तो गेंदबाजों के बीच विकेट चटकाने की होड़ देखने को मिलेगी। प्रतियोगिता की सबसे बड़ी खासियत यह है कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।

आठ क्रिकेट अकादमी, हापुड़ में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और आयोजकों में खासा उत्साह है। प्रतियोगिता में हापुड़ वॉरियर्स की कप्तानी अश्वनी चौधरी और दानिश जैन, हापुड़ नाइट राइडर्स की कमान प्रीत बालियान और राशिद कुरैशी, हापुड़ स्कॉर्चर्स की जिम्मेदारी आशु गर्ग और सिद्धार्थ गर्ग तथा एजे राइडर्स का नेतृत्व मनजीत सिंह और आजाद सैफी करेंगे।

वहीं पिलखुवा पैंथर्स की ओर से रवि सिंह और निरपेक्ष सिंह तोमर, स्कोरिंग विला की ओर से मयूर सोढ़ी और शिवाजी सोढ़ी, हापुड़ रॉयल इन्फिनिटी की ओर से फिरोज चौधरी और बोधेश शर्मा, कान्हा चैलेंजर्स की ओर से चीकू त्यागी और अमित त्यागी, मोनू वेज ग्रिल-11 की ओर से विवेक शर्मा तथा बादशाह टाइटंस की ओर से अनवर शेख और गुड्डू रिजवी अपनी टीमों को जीत दिलाने के लिए मैदान में उतरेंगे।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 22 नवंबर को दोपहर तीन बजे पिलखुवा पैंथर्स और मोनू वेज ग्रिल-11 के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 23 नवंबर से 2 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह नौ बजे और दोपहर एक बजे मुकाबले आयोजित होंगे।

विजेता को मिलेंगे 1.51 लाख रुपये

आयोजकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए भारी-भरकम पुरस्कार राशि घोषित की है। टूर्नामेंट में खिताब जीतने वाली टीम को 1 लाख 51 हजार रुपये की इनामी राशि दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। ऐसे में सभी टीमों के बीच खिताबी मुकाबले को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलने की उम्मीद है।

आयोजन को सफल बनाने के लिए बनाई समिति

प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रबंधन समिति गठित की गई है। इसमें सनी जैन (सराफ) को चेयरमैन, अंश जैन को वाइस चेयरमैन, निरपेक्ष सिंह तोमर को अध्यक्ष, निक्की सैनी को उपाध्यक्ष, प्रीत बालियान को सचिव और दुष्यंत शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
आयोजकों ने क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों, युवाओं और खेलप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। अब देखना होगा कि दस टीमों की इस रोमांचक भिड़ंत में कौन-सी टीम अपने प्रदर्शन के दम पर चैंपियन का ताज पहनती है।