MP हाई कोर्ट में अम्बेडकर मूर्ति से जुड़े विवाद पर मायावती ने कहा - सदियों से उपेक्षित बहुजन सम

MP हाई कोर्ट में अम्बेडकर मूर्ति से जुड़े विवाद पर मायावती ने कहा - सदियों से उपेक्षित बहुजन समाज...

By : Gurjeet Kaur
MP हाई कोर्ट में अम्बेडकर मूर्ति से जुड़े विवाद पर मायावती ने कहा -  सदियों से उपेक्षित बहुजन समाज...

मध्यप्रदेश। MP हाई कोर्ट में बाबा साहेब अम्बेडकर से जुड़ा मूर्ति विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में अब बसपा प्रमुख मायावती का बयान सामने आया है। मायावती ने कहा है कि, 'सदियों से उपेक्षित बहुजन समाज अब सम्मान पाना चाहता है।'

उन्होंने एक्स पर कहा कि, "मध्यप्रदेश हाईकोर्ट खण्डपीठ ग्वालियर में अधिवक्ताओं की मांग व उन्हीं के आर्थिक सहयोग से परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति लगाने की अनुमति माननीय कोर्ट द्वारा दी गई तथा कोर्ट के निर्देशन में ही स्थान का चयन एवं चबूतरा बनाया गया व मूर्ति भी बनकर तैयार हुई।"

"कुछ जातिवादी सोच से ग्रसित अधिवक्ताओं द्वारा मूर्ति स्थापना का विरोध किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ वक्तव्यों के बावजूद इन पर कार्रवाई नहीं की गई। बाबा साहेब के विरोधियों को यह समझना होगा कि सदियों से उपेक्षित बहुजन समाज अब अपना सम्मान पाना चाहता है।"

"मध्यप्रदेश के राज्यपाल, उच्च न्यायालय तथा मुख्यमंत्री मूर्ति लगाने में आ रही बाधाओं को दूर करके, तत्काल उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर में संविधान निर्माता, भारतरत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को सम्मानपूर्वक स्थापित कराएं, यह अनुरोध।"

ग्वालियर हाईकोर्ट की खंडपीठ में डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हैं। बार एसोसिएशन का एक धड़ा प्रतिमा स्थापना का विरोध कर रहा है, जबकि कई वकील इसके पक्ष में हैं। हाई कोर्ट की 7 सदस्यीय खंडपीठ ने परिसर में मूर्ति स्थापना की अनुमति देने से इंकार कर दिया था। आरोप है कि, 14 मई को अनुमति दी गई थी लेकिन विरोध के बाद फैसले पर रोक लगाई गई। दूसरे पक्ष का दावा है कि, किसी तरह के कोई आदेश नहीं दिए गए थे।

संबंधित सामग्री

Delhi CJP Protest: दिल्ली CJP प्रदर्शन, केजरीवाल और ममता बनर्जी हिरासत में

Delhi CJP Protest: दिल्ली CJP प्रदर्शन, केजरीवाल और ममता बनर्जी हिरासत में

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर CEC के इस्तीफे को लेकर 10 अक्टूबर को होने वाले CJP के प्रदर्शन से पहले मध्य प्रदेश में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है।

Oct 10, 2026
OBCआरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस पर बरसे CM मोहन यादव

OBCआरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस पर बरसे CM मोहन यादव

मध्यप्रदेश में 27% OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर सवाल उठाए। सरकार फैसले का कानूनी परीक्षण कराएगी।

Oct 10, 2026
MP promotion Rules: एमपी में प्रमोशन नियम 2025 को हाई कोर्ट में चुनौती, 16 अक्टूबर को विशेष बेंच में सुनवाई

MP promotion Rules: एमपी में प्रमोशन नियम 2025 को हाई कोर्ट में चुनौती, 16 अक्टूबर को विशेष बेंच में सुनवाई

मध्य प्रदेश अजाक्स कर्मचारी संघ ने मप्र लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के कुछ प्रावधानों को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। मामले की सुनवाई 16 अक्टूबर को विशेष बेंच में होगी।

Oct 07, 2026
Ujjain Shahi Masjid Demolition: उज्जैन शाही मस्जिद मामले में दायर याचिका हाईकोर्ट ने की रद्द

Ujjain Shahi Masjid Demolition: उज्जैन शाही मस्जिद मामले में दायर याचिका हाईकोर्ट ने की रद्द

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में चल रहे सड़क चौड़ीकरण और शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने बड़ा फैसला सुनाया है।

Sep 28, 2026
MP Govt Employee: हाईकोर्ट का फैसला, कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में मिलेगा 100% वेतन!

MP Govt Employee: हाईकोर्ट का फैसला, कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में मिलेगा 100% वेतन!

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नए सरकारी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड के दौरान 70%, 80% और 90% वेतन देने की व्यवस्था पर राज्य सरकार को कोई भी राहत देने से इनकार कर दिया है।

Sep 26, 2026