Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

CM मोहन यादव ने स्वदेश डिजिटल स्टूडियो का किया शुभारंभ, RSS के एक स्वयंसेवक के रूप में बताए अपन

CM मोहन यादव ने स्वदेश डिजिटल स्टूडियो का किया शुभारंभ, RSS के एक स्वयंसेवक के रूप में बताए अपने अनुभव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दैनिक स्वदेश ऑफिस में नवनिर्मित डिजिटल स्टूडियो का शुभारंभ किया।

cm मोहन यादव ने स्वदेश डिजिटल स्टूडियो का किया शुभारंभ rss के एक स्वयंसेवक के रूप में बताए अपने अनुभव

भोपालः राष्ट्रीय पत्रकारिता के डिजिटल युग में एक नए अध्याय जुड़ गया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित दैनिक स्वदेश के कार्यालय में नवनिर्मित डिजिटल स्टूडियो का भव्य शुभारंभ किया गया। इस खास अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे। उन्होंने स्टूडियो का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्टूडियो के पहले मेहमान बने और खास इंटरव्यू दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समूह संपादक अतुल तारे और अन्य सहयोगियों को नवनिर्मित स्टूडियो के लिए बधाई दी। इस अवसर पर समाचार पत्र के स्टेट ब्यूरो चीफ अनुराग उपाध्याय ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से साक्षात्कार लिया।

सीएम ने अन्य प्रकल्पों की ली जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दैनिक स्वदेश के अन्य प्रकल्पों की जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर समाचार पत्र के सलाहकार संपादक गिरीश उपाध्याय, प्रबंध संपादकसौमित्र जोशी, स्थानीय संपादक चंद्रवेश पांडे और डायरेक्टर ओ.एन. शर्मा उपस्थित थे।

संघ से जुड़ने और जीवन के अनुभव पर की बात

पहले मेहमान के तौर पर पहुंचे सीएम मोहन यादव से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में राष्ट्रसेवक के रूप में भूमिका पर इंटरव्यू हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संघ में जुड़ने और उस दौरान के अनुभव को साझा किया। स्वयंसेवक के रूप में अपने सफर पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि संघ से जुड़ाव ने उनके जीवन को दिशा दी और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत किया। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि संघ ने उन्हें अनुशासन, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव सिखाया।

Related to this topic: