Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

Bhopal Police Tiranga Yatra

Bhopal Police Tiranga Yatra: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोपाल पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस कमिश्नरेट की ओर से एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।


bhopal police tiranga yatra स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोपाल पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

Bhopal Police Tiranga Yatra: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोपाल पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा |

Bhopal Police Tiranga Yatra: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस कमिश्नरेट की ओर से एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा को रवाना किया। यात्रा में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के आला अधिकारियों से लेकर मैदानी जवानों तक ने बड़ी संख्या में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

भारत माता की जय के नारों से गूंजी राजधानी

तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज आकर्षण का केंद्र बना रहा। देशभक्ति के गीतों, भारत माता की जय और 'वंदे मातरम' के नारों के साथ जब पुलिस बल का जत्था मुख्य मार्गों से गुजरा, तो पूरे शहर में राष्ट्रप्रेम जैसा माहौल निर्मित हो गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को प्रकट करना था। 

क्या बोले पुलिस कमिश्नर?

इस मौके पर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस बल को देश की आंतरिक सुरक्षा, शांति, एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए हमेशा पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए।

Related to this topic: