Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

मुलताई का नाम होगा ‘मूलतापी’, CM मोहन ने बैतूल में की बड़ी घोषणा

मुलताई का नाम होगा ‘मूलतापी’, CM मोहन ने बैतूल में की बड़ी घोषणा

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने बैतूल की जनता को संबोधित करते हुए मुलताई के नाम बदलने की घोषणा की है। अब मुलताई को मूलतापी के नाम से जाना जाएगा।

मुलताई का नाम होगा ‘मूलतापी’ cm मोहन ने बैतूल में की बड़ी घोषणा

बैतूलः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार के दिन बैतूल जिले पहुंचे हुए थे। यहां वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ भी थे। इस दौरान उन्होंने बैतूल की जनता को संबोधित किया। संबोधन के समय सीएम ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मुलताई को 'मूलतापी' के नाम से जाना जाएगा। नाम बदलने को लेकर केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने बैतूल में बनने वाले मेडिकल कॉलेज की नींव रखी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने 383 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। तब सीएम ने कहा कि जेपी नड्डा की उपस्थिति में किए गए भूमि-पूजन और लोकार्पण से बैतूल की तस्वीर और तकदीर बदल जाएगी।

क्या बोले जेपी नड्डा

वहीं, जेपी नड्डा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से बैतूल और आस-पास के जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को आसानी से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेगी। दूर के स्थानों पर मेडिकल कॉलेज स्थापना होने से अब गरीब और आम व्यक्तियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने लगी हैं।

Related to this topic: