ग्वालियर मेले में इस बार आएगा छोटू महाराज का मल्टीप्लेक्स थियेटर

ग्वालियर मेले में इस बार आएगा छोटू महाराज का मल्टीप्लेक्स थियेटर

By : Swadesh News
ग्वालियर मेले में इस बार आएगा छोटू महाराज का मल्टीप्लेक्स थियेटर

ग्वालियर/वेब डेस्क। ग्वालियर व्यापार मेला में आने वाले सैलानियों के लिए खुशखबरी यह है कि वे मेला घूमने के साथ इस बार मल्टीप्लेक्स थियेटर की तरह फिल्म देखने का आनंद भी ले सकेंगे। मेला में इस बार दिव्या इंटरप्राइजेज के नेतृत्व में छोटू महाराज का सिने थियेटर लगने जा रहा है। इस थियेटर में सैलानियों को नई-नई फिल्में दिखाई जाएंगी। इसका किराया मल्टीप्लेक्स थियेटर से कम होगा। इस थियेटर में 100 लोग एक साथ बैठकर फिल्म देख सकेंगे। इसमें प्रतिदिन सुबह नौ से रात 12 बजे तक पांच शो संचालित होंगे।

फिल्म के किराए में ही स्वल्पाहार भी मिलेगा

थियेटर के संचालक वरुण सक्सेना ने बताया कि इस थियेटर का किराया 150 से 205 रुपए होगा, जिसमें पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक, पॉप कॉर्न और दो पनीर के समोसे अथवा कटलेट खाने के लिए नि:शुल्क दिए जाएंगे। यह थियेटर मेला के गेट नम्बर एक पर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस थियेटर की शुरूआत दबंग-3 फिल्म के साथ की जाएगी।

साउण्ड प्रूफ होगा थियेटर

वरुण सक्सेना ने बताया कि मेला में शोर-शराबा अधिक होता है। इसके लिए जो थियेटर बनाया जा रहा है, वह साउण्ड प्रूफ होगा, जो बाहर के शोर-शराबे को अंदर नहीं आने देगा। थियेटर में लगने वाली स्क्रीन मल्टीप्लेक्स थियेटर की तरह होगी। वर्तमान में थियेटर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इस थियेटर में सुबह के समय एज्यूकेशनल गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। श्री सक्सेना ने बताया कि इस काम के लिए चेम्बर ऑफ कॉमर्स एवं मेला प्राधिकरण का बहुत सहयोग मिल रहा है।

ये रहेगा शो का समय

शो का समय सुबह 9 से 12, दोपहर 12 से 3, अपरान्ह 3 से 6 से शाम 6 से 9 एवं रात्रि 9 से 12 बजे तक का रहेगा।

संबंधित सामग्री

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

शहडोल जिले के ब्यौहारी में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े माल वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में स्कूली बच्चे समेत करीब 30 लोग घायल हुए। वहीं, 10 की हालत गंभीर है।

Nov 04, 2026
रामायण' का पहला रिव्यू आया सामने, रणबीर कपूर और यश पर भारी पड़ा इस एक्टर का अभिनय; फिल्म में निकली ये कमी

रामायण' का पहला रिव्यू आया सामने, रणबीर कपूर और यश पर भारी पड़ा इस एक्टर का अभिनय; फिल्म में निकली ये कमी

रणबीर कपूर और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म का पहला रिव्यू सामने आने की चर्चा है।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026