Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने ‘आइडियाथॉन 2025’ विजेताओं का सम्मान किया

मुख्यमंत्री साय ने ‘आइडियाथॉन 2025’ विजेताओं का सम्मान किया

मुख्यमंत्री साय ने ‘आइडियाथॉन 2025’ विजेताओं का सम्मान किया

राज्य के युवा नवाचार से रच रहे तकनीकी भविष्य-सीएम साय

विजन 2047 की ओर सशक्त कदम, छत्तीसगढ़ बन रहा टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का नया पावर सेंटर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नया रायपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट 2025’ कार्यक्रम में ‘आइडियाथॉन 2025’ के विजेताओं को सम्मानित किया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शासन के साथ पार्टनरशिप करने वाली इकाइयों को एग्रीमेंट पत्र भी सौंपे गए।

विजन 2047 का लक्ष्य तय

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित तकनीकी विशेषज्ञों, उद्यमियों और प्रबुद्धजनों को रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया है। प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार ने वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य निर्धारित किया है।

उन्होंने बताया कि भारत में लाखों स्टार्टअप कार्यरत हैं, जिनमें से कई यूनिकॉर्न बन चुके हैं। छत्तीसगढ़ सरकार भी युवाओं की उद्यमशीलता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, निवेश आयुक्त ऋतु सैन, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, डीजी एसटीपीआई अरविंद कुमार, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, संचालक उद्योग प्रभात मलिक, उप सचिव रेना जमील और बड़ी संख्या में उद्यमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने एनआईटी रायपुर, रुंगटा बिजनेस इनक्यूबेटर और IGKV र को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया। आइडियाथॉन 2025 में विभिन्न नवाचारी प्रोजेक्ट्स को पुरस्कार दिए गए

इन्हें मिला पुरस्कार

दिव्यांगजनों के लिए स्मार्ट बैंड – प्रथम पुरस्कार: आदर्श वर्मा

सड़क किनारे पौधों की सुरक्षा के लिए ‘अटल कवच ट्री गार्ड’- द्वितीय पुरस्कार: जागृति और नरेंद्र शर्मा

स्मार्ट सुरक्षा हेलमेट- तृतीय पुरस्कार: अथर्व दुबे

नवाचारी विचारों के लिए: निपुण वर्मा और अनुष्का सोनकर

स्टार्टअप सम्मान: एग्रोफेब सस्टेनेबल (करण चंद्राकर), वर्टेक्स सुइट (सजल मल्होत्रा), लैरक एआई (अमित पटेल)

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा कठिन परिस्थितियों में भी अद्भुत क्षमता रखते हैं। उदाहरण के तौर पर, प्रदेश की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथैरेपिस्ट हैं, और स्क्वाड्रन लीडर गौरव पटेल नया रायपुर एयरो शो में फाइटर प्लेन उड़ाकर राज्य का गौरव बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस और सिंगल विंडो सिस्टम में 350 से अधिक सुधार किए हैं, जिससे छत्तीसगढ़ निवेश के लिए देश के सबसे आकर्षक राज्यों में शामिल हो गया है। औद्योगिक विकास के साथ-साथ आईटी और आईटीईएस सेक्टर में राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है।

मुख्य सचिव विकास शील ने कहा कि नई औद्योगिक नीति 2024 का उद्देश्य उद्यमिता को बढ़ावा देना और विजन 2047 के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है। नवाचार, निवेश, रोजगार और स्टार्टअप के अवसर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने ई-वेस्ट मैनेजमेंट, राइजिंग सेक्टर और स्किल डेवलपमेंट जैसे उभरते क्षेत्रों पर भी काम करने की आवश्यकता बताई।

मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार युवाओं और उद्यमियों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ को तकनीकी और औद्योगिक विकास का हब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उद्यमियों और शासन के बीच संवाद निरंतर होना चाहिए, ताकि नवाचारी विचारों का सतत आदान-प्रदान हो।

Related to this topic: