Chhattisgarh Home Gaurds Honorarium Hike

Homegaurd salary Hike: छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को CM साय की सौगात; कर्मियों का बढ़ाया मानदेय, मिलेंगे ये भत्ते

छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों का मानदेय 19500 से बढ़ाकर 20870 रुपये प्रतिमाह करने का प्रस्ताव है। इसमें महंगाई और वर्दी धुलाई भत्ता शामिल हैं। करीब 7900 जवानों को फायदा होगा।

By : संजय चतुर्वेदी
Homegaurd salary Hike: छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को CM साय की सौगात; कर्मियों का बढ़ाया मानदेय, मिलेंगे ये भत्ते

Chhattisgarh Home Gaurd Honorarium Hike News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों यानी होमगार्ड जवानों का मानदेय बढ़ने जा रहा है। अभी उन्हें 19500 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। इसे बढ़ाकर 30870 रुपये किया जाएगा। नए प्रस्ताव में महंगाई भत्ता और वर्दी धुलाई भत्ता भी शामिल हैं। प्रदेश के करीब 7900 नगर सैनिकों को इसका सीधा फायदा मिलने की बात कही गई है।

इस फॉर्मूले से बनेगा मानदेय

गृह विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, नगर सैनिकों को 19500 रुपये मूल मानदेय मिलेगा। इस पर 58 प्रतिशत की दर से 11310 रुपये महंगाई भत्ता जुड़ेगा। इसके साथ 60 रुपये वर्दी धुलाई भत्ता भी मिलेगा। तीनों को मिलाकर कुल रकम 30870 रुपये प्रतिमाह बैठती है। वहीं, रोज के हिसाब से 1029 रुपये होता है।

पहले भी बढ़ चुका है  मानदेय

नगर सैनिकों का मानदेय इससे पहले भी बढ़ाया गया था। साल 2017 में यह 10 हजार रुपये से बढ़कर 13200 रुपये प्रतिमाह हुआ था। फिर 30 मई 2023 को जारी आदेश के तहत 1 अप्रैल के तहत 1 अप्रैल 2023 में इससे 6300 रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद मानदेय 19500 रुपये प्रतिमाह हो गया।

कोर्ट के निर्देश और महंगाई बनी आधार

गृह विभाग ने प्रस्ताव का आधार न्यायालय के निर्देशों, बढ़,ती महंगाई और नगर सैनिकों की ड्यूटी में निभाई जाने वाली जिम्मेदारियों को बताया है। नगर सैनिक कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जैसी सेवाओं में तैनात रहते हैं। मानदेय बढ़ाने के फैसले पर नगर सैनिकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार जताया है।

संबंधित सामग्री

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

शहडोल जिले के ब्यौहारी में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े माल वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में स्कूली बच्चे समेत करीब 30 लोग घायल हुए। वहीं, 10 की हालत गंभीर है।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026