Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश

Ashoknagar Police

Ashoknagar Police: घर के पीछे हो रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने जब्त किए 50 पौधे

अशोकनगर जिले की नई सराय थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर 11 बजे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अजलेश्वर गांव में गांजे के 63 किलो बजनी 50 से भी ज्यादा हरे पौधे जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए गांजे..


ashoknagar police घर के पीछे हो रही थी गांजे की खेती पुलिस ने जब्त किए 50 पौधे

Ashoknagar Police: घर के पीछे हो रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने जब्त किए 50 पौधे |

आदित्य त्रिवेदी, अशोकनगर: अशोकनगर जिले की नई सराय थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर 11 बजे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अजलेश्वर गांव में गांजे के 63 किलो बजनी 50 से भी ज्यादा हरे पौधे जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए गांजे के पौधों की कीमत 6 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है। 

मुखबिर सूचना पर कार्रवाई

थाना प्रभारी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि अजलेश्वर गांव के पावर हाउस के सामने रहने वाले विक्का पुत्र तुलसीराम सेन द्वारा अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी के घर पर दबिश देने की तैयारी की। 

गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी आशुतोष गुप्ता ने एएसआई अवधेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक शत्रुघ्न सिंह, सिपाही नवीन रघुवंशी, वीरेंद्र परिहार और महिला आरक्षक आरती कुशवाह के साथ एक टीम बनाकर अजलेश्वर गांव में दबिश दी, जहां से आरोपी के घर से गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अशोकनगर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने समूची टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है।