Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में बोले एमएलसी पवन सिंह चौहान

पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में बोले एमएलसी पवन सिंह चौहान

Lucknow News: बी.एम.एन सेवा संस्थान ने हिंदी संस्थान में रविवार को पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह-2024 का आयोजन किया।

पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में बोले एमएलसी पवन सिंह चौहान

Lucknow News: बी.एम.एन सेवा संस्थान ने हिंदी संस्थान में रविवार को पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह-2024 का आयोजन किया। मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संयुक्त महामंत्री पवनपुत्र बादल एवं एमएलसी सीपी चंद की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अमित कुमार मल्ल की दसवीं पुस्तक 'हमारे पूर्वज' का विमोचन हुआ। श्री मल्ल वर्ष 1983 से साहित्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे है और उन्हें कई सम्मानों से सम्मानित किया गया है।

एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कहा कि अमित मल्ल की पुस्तक 'हमारे पूर्वज' समकालीन आवश्यकता को ध्यान में रखकर सृजित की गई है। ऐतिहासिक चरित्रों का महिमामंडन करती यह पुस्तक युवाओं के लिए पथप्रदर्शक बनेगी। पवनपुत्र बादल ने पुस्तक की साहित्यिक विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए हमारे पूर्वज को बेहद जरूरी कृति बताया। संचालन सरला शर्मा ने किया। अमित कुमार मल्ल एवं अन्य ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया। अमित कुमार मल्ल ने अतिथियों का स्वागत और उनका संक्षिप्त परिचय कराया। लगभग 2 घंटे तक चले कार्यक्रम में संजय श्रीवास्तव (विद्युत लोकपाल उत्तर प्रदेश), सतीश ग्रोवर (पूर्व अपर महानिदेशक दूरदर्शन), जेपी त्रिवेदी (रिटायर्ड आईएएस), नागेश्वर सिंह (रिटायर्ड आईपीएस), अशोक कुमार सिंह (रेटियार्ड अपर आयुक्त), संजीव कुमार सिंह (नेता भाजपा, गोरखपुर), रमा शंकर सिंह (रिटायर्ड जॉइंट केन कमिश्नर), अजय सिंह (आजमगढ़), केके सिंह, केबी सिंह, रामदेव सिंह, प्रभुरंजन त्रिपाठी, डीपी सिंह, नीता मल्ल, पीपी सिंह, बीपी यादव, कुलभास्कर सिंह, अक्षत मल्ल, अनिरुद्ध सिंह, मयंक सिंह, कन्हइया सिंह, अभय सिंह राठौर, कुलदीप सिंह आदि की उपस्थिति रही।


यह विभूतियां हुईं अलंकृत 

दयानंद पांडेय (लखनऊ) को वंश बहादुर मल्ल यूट्यूबर/ब्लॉगर सम्मान, डॉ.नयना डेलीवाला (अहमदाबाद) को सुभाष मल्ल सम्मान दिया गया। प्रो.योगेन्द्र प्रताप सिंह (प्रयागराज) और महेन्द्र भीष्म (लखनऊ) को बलदेव मल्ल सम्मान मिला। दरियाव मल्ल सम्मान डॉ.शिव मंगल सिंह (जालौन) तथा डॉ.जितेन्द्र कुमार सिंह (सोनभद्र) को दिया गया। प्रीति अरुण त्रिपाठी को राम दास सिंह युवा कवयित्री सम्मान दिया गया। कात्यायनी सिंह को पार्वती मल्ल यूट्यूबर सम्मान मिला। डॉ. सरिता सिंह (गोरखपुर) को तिलक राजी कुवरि मल्ल युवा कवयित्री सम्मान दिया गया। सरला शर्मा को संस्थान सम्मान से अलंकृत किया गया।

Related to this topic: