Breaking News
  • टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, पुलिस पर हुए हमले की मास्टरमाइंड होने का दावा
  • ओडिशा को 47,600 करोड़ की सौगात, PM मोदी बोले- कांग्रेस ने पूर्वी भारत को पिछड़ा रखा
  • FATF में भारत को अहम जिम्मेदारी, विवेक अग्रवाल बने नए उपाध्यक्ष
  • हिमाचल के DIG पर ₹1.80 लाख का डैमेज चार्ज, सरकारी आवास खाली न करने पर नोटिस
  • वाराणसी में CNG पंप में भीषण आग लगी, गैस भरवाते समय भड़की चिंगारी; 40 फीट ऊंची लपटें उठीं
  • MP में NEET परीक्षा-21 जून को, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पाबंदी

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

BJP नेता हत्याकांड: मुख्य आरोपी अकरम खान के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

BJP नेता हत्याकांड: मुख्य आरोपी अकरम खान के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

कटनी के कैमोर में भाजपा नेता नीलू रजक हत्याकांड के मुख्य आरोपी अकरम खान के अवैध मकान को प्रशासन ने भारी पुलिस बल के बीच ढहा दिया।


bjp नेता हत्याकांड मुख्य आरोपी अकरम खान के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

कटनी: मध्यप्रदेश के कटनी जिले के कैमोर में हुए बहुचर्चित भाजपा नेता नीलेश उर्फ नीलू रजक की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी अकरम खान के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को अमरैया पार क्षेत्र स्थित आरोपी के अवैध पक्के मकान पर बुलडोजर चलाया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तीन जेसीबी मशीनों से मकान को पूरी तरह ढहा दिया गया। कार्रवाई के दौरान पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा। वहीं, घर ढहता देखकर महिलाएं अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

दरअसल, सुबह करीब 11 बजे से ही कैमोर क्षेत्र में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई थीं। तहसीलदार, विजयराघवगढ़ डीएसपी, स्थानीय टीआई, महिला थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। प्रशासन ने एक दिन पहले ही आरोपी के परिजनों को नोटिस देकर मकान खाली करने के निर्देश दिए थे।

परिजनों को पहले सुरक्षित बाहर निकाला

बुलडोजर कार्रवाई शुरू होने से पहले परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद एक साथ तीन जेसीबी मशीनों ने अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आसपास के थानों और पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल भी बुलाया गया था।

28 अक्टूबर को की थी दिनदहाड़े हत्या

प्रशासन की यह कार्रवाई 28 अक्टूबर को हुई उस सनसनीखेज घटना के बाद की गई है, जिसने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया था। भाजपा नेता नीलू रजक अपनी मासूम बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। तभी अकरम खान ने अपने साथी प्रिंस जोसफ के साथ मिलकर उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। गंभीर रूप से घायल नीलू रजक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। इस घटना के बाद कैमोर में हालात बिगड़ गए थे। स्थिति संभालने के लिए पांच जिलों की पुलिस तैनात करनी पड़ी थी।

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी

हत्या के अगले ही दिन पुलिस ने आरोपियों को बहोरीबंद के कजरवारा मोड़ पर घेर लिया था। पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि जवाबी कार्रवाई के दौरान अकरम खान और प्रिंस जोसफ घायल हो गए थे। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। हत्याकांड के बाद से ही स्थानीय लोग और मृतक के परिजन आरोपी के अवैध निर्माण को तोड़ने की मांग कर रहे थे। जांच में मकान अवैध पाए जाने के बाद प्रशासन ने यह कड़ा कदम उठाया।

Related to this topic: