Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

BJP Councilor Death

BJP Councilor Heart Attack: भाजपा नेता और पार्षद का हार्ट अटैक से निधन, टहलते-टहलते पड़ा दौरा

छिंदवाड़ा के भाजपा पार्षद लोकेश डेहरिया का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। कॉलोनी में टहलते समय वे अचानक गिर पड़े। घटना सीसीटीवी में कैद हुई।


bjp councilor heart attack भाजपा नेता और पार्षद का हार्ट अटैक से निधन टहलते-टहलते पड़ा दौरा

Chhindwara News |

BJP Parshad Heart Attack: छिंदवाड़ा से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता और वार्ड क्रमांक-47 के पार्षद लोकेश डेहरिया का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कॉलोनी में रात के समय टहलते हुए अचानक तबीयत बिगड़ने से वे जमीन पर गिर पड़े थे। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई है। 

टहलते समय आया अटैक

जानकारी के अनुसार, लोकेश डेहरिया रात का खाना खाने के बाद अपनी कॉलोनी में टहल रहे थे और फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे जमीन पर गिर गए। शुरुआत में वहां से गुजरने वाले कुछ लोगों ने समझा कि वे नशे की हालत में हैं, इसलिए उन्होंने ध्यान नहीं दिया, लेकिन कुछ समय बाद कॉलोनी के ही एक निवासी गौरव चौधरी ने जब उन्हें जमीन पर पड़े देखा, तो उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और पार्षद डेहरिया को नजदीकी अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

निधन से पहले की थी सोशल मीडिया पोस्ट

लोकेश डेहरिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव रहते थे। अपनी मौत से महज कुछ घंटे पहले ही उन्होंने छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अजय पांडे को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक फेसबुक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने एसपी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जो दुर्भाग्य से उनकी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट साबित हुई।

एक महीने पहले मनाया था जन्मदिन

आपको बता दें कि अभी पिछले महीने 12 जून को ही लोकेश डेहरिया ने अपना जन्मदिन मनाया था, जिसमें छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू भी शामिल हुए थे और उन्होंने केक काटकर लोकेश को बधाई दी थी। इसके बाद 15 जून को वे भोपाल गए थे, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके से मुलाकात की थी।

कौन है लोकेश डेहरिया?

यह भी बता दें कि लोकेश डेहरिया न सिर्फ नगर निगम के पार्षद थे, बल्कि वे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष और मेहरा डेहरिया समाज के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। वे जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राजनीतिक दल के नेता उनके निवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचने लगे है।

Related to this topic: