Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़ > रायपुर

बीजापुर में लाल आतकं को बड़ा झटका, 22 जवानों का हत्यारा नक्सली एनकाउंटर में ढेर

बीजापुर में लाल आतकं को बड़ा झटका, 22 जवानों का हत्यारा नक्सली एनकाउंटर में ढेर

बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 22 जवानों के हत्यारे नक्सली कमांडर उधम सिंह को एनकाउंटर में मार गिराया है। उसके पास से AK-47 बरामद।


बीजापुर में लाल आतकं को बड़ा झटका 22 जवानों का हत्यारा नक्सली एनकाउंटर में ढेर

बीजापुरः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। 22 जवानों की शहादत के जिम्मेदार खूंखार नक्सली कमांडर उधम सिंह को सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में मार गिराया है। मारे गए नक्सली के पास से AK-47 राइफल बरामद की गई है। इस कार्रवाई को बस्तर में लाल आतंक के खिलाफ एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, मारा गया नक्सली DVCM उधम सिंह प्लाटून नंबर 30 का कमांडर था और जागूरगुंडा एरिया कमेटी की जिम्मेदारी भी उसी के पास थी। वह लंबे समय से बस्तर क्षेत्र में सक्रिय था और उसके सिर पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

2021 के टेकुलगुड़ेम हमले का मास्टरमाइंड

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उधम सिंह साल 2021 में हुए टेकुलगुड़ेम नक्सली हमले में शामिल था, जिसमें 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। बताया जाता है कि वह न सिर्फ इस हमले को अंजाम देने वाली टीम का हिस्सा था, बल्कि इसकी प्लानिंग में भी उसकी अहम भूमिका थी। इसके अलावा वह कई अन्य नक्सली वारदातों में भी शामिल रहा है।

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़

गुरुवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें टॉप नक्सली उधम सिंह मारा गया। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

अभियान पूरा होने के बाद दी जाएगी जानकारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबल अभी मौके पर मौजूद हैं। सभी जवानों की सुरक्षित वापसी के बाद ऑपरेशन से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल रुक-रुक कर फायरिंग की सूचना है।

12 नक्सलियों ने किया सरेंडर

इसी बीच बीजापुर में एक और बड़ी खबर सामने आई है। गुरुवार को 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 8 महिला और 4 पुरुष नक्सली शामिल हैं। सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों के सिर पर कुल 54 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Related to this topic: