Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

चीन ट्विन्स फेस्टिवल में भोपाल क्लब को न्योता

चीन के ट्विन्स फेस्टिवल में शामिल होंगे भोपाल क्लब के जुड़वा सदस्य

चीन के मोजिंग शहर में 28 अप्रैल से 2 मई तक होने वाले अंतर्राष्ट्रीय ट्विन्स फेस्टिवल में भोपाल ट्विन्स क्लब को आमंत्रण मिला है। भारत से 6 ट्विन्स का चयन होगा।

चीन के ट्विन्स फेस्टिवल में शामिल होंगे भोपाल क्लब के जुड़वा सदस्य

international Twin Festival invitation |

भोपाल। 20वां अंतर्राष्ट्रीय ट्विन्स यानि जुड़वा उत्सव चीन के मोजिंग शहर में 28 अप्रैल से 2 मई तक होगा। इसमें शामिल होने के लिए भारत की सबसे बड़ी संस्था भोपाल की ट्विन्स क्लब को भी आमंत्रण भेजा गया है। राजधानी का ये क्लब, देश का पहला क्लब है, जोकि 2003 से लगातार गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड्स में भोपाल से गए ट्विन्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लगातार हर साल सम्मानित होते आए हैं। इस बार चीन में आयोजित उत्सव के लिए गुरुवार से ऑनलाइन पंजीयन शुरू हो चुका है। 

एमपी नगर जोन 2 स्थित भोपाल ट्विन्स क्लब के संचालक अभिषेक खरे ने बताया कि चीन फेस्टिवल में कलरिंग फेस कार्निवल, बॉनफायर डांसिंग, ट्विन्स स्किल प्रेजेंटेशन, इंटरएक्टिव प्रतियोगिताएं, मास ट्विन्स डांस सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। चयनित प्रतिभागियों को यात्रा, ठहरने और स्थानीय परिवहन की व्यवस्था चीनी सरकार की ओर से रहेगी। बता दें कि चीन ने इस वर्ष के फेस्टिवल में दुनिया भर के 40 देशों से 400 से अधिक जुड़वां को आमंत्रित किया है। इसके अलावा चीन के स्थानीय लगभग 1000 जुड़वां सदस्य भी इस आयोजन में शामिल भाग लेंगे।


इस तरह होगी चयन प्रक्रिया

- चीन जुड़वा उत्सव में नृत्य करने वाले और गायक जुड़वा प्रतिभागियों को ही विशेष प्राथमिकता मिलेगी।
- प्रतिभागियों को भारतीय पारंपरिक परिधान में फोटो भेजनी होगी, जिसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। 
- शामिल होने वाले जुड़वा सदस्यों के पास पासपोर्ट होना अनिवार्य है।
- जुड़वां प्रतिभागियों की आयु 15 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 
- भारत से कुल 6 ट्विन्स अर्थात 12 प्रतिभागी का चयन होगा।

 

15 साल पुराना है ट्विन्स क्लब भोपाल 

बता दें कि जुड़वा क्लब भोपाल भारत का सबसे पुराना, सबसे बड़ा और देश का इकलौता ट्विन्स क्लब है, जिसका नाम वर्ष 2003 में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है। भोपाल का यह क्लब पिछले 15 वर्षों से लगातार विश्व के कई शहरों में आयोजित इंटरनेशनल ट्विन्स फेस्टिवल में भागीदारी निभाता आ रहा है, जिससे भारत का नाम वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। भोपाल के इस क्लब में वर्तमान में कुल 650 ट्विन्स सदस्य है। इनमें से भोपाल के 165 ट्विन्स भी शामिल है। बाकी ट्विन्स  सदस्य इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, मुंबई, नागपुर, रायपुर, पटना, लखनऊ, वाराणसी आदि के हैं।

Related to this topic: