Bhopal Airport Sees 1.45 Lakh Flyers

भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से 1.45 लाख यात्रियों ने भरी उड़ान, कार्गो में भी तेज बढ़ोतरी

भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से फरवरी में 1.45 लाख से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। 970 उड़ानें संचालित हुईं, कार्गो मूवमेंट में भी बढ़ोतरी दर्ज।

By : Admin
भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से 1.45 लाख यात्रियों ने भरी उड़ान, कार्गो में भी तेज बढ़ोतरी

भोपाल। राजधानी का राजाभोज एयरपोर्ट एक बार फिर रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। फरवरी महीने में यहां से 1,45,494 यात्रियों ने सफर किया। लगातार बढ़ती फ्लाइट कनेक्टिविटी का असर साफ नजर आ रहा है। एयरपोर्ट प्रबंधन के आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में कुल 970 उड़ानों का संचालन हुआ। इनमें 485 फ्लाइट भोपाल आईं और 485 यहां से दूसरे शहरों के लिए रवाना हुईं।

आने-जाने वाले यात्रियों का आंकड़ा

फरवरी में कुल 1,45,494 यात्रियों में से 73,977 यात्री भोपाल पहुंचे, 71,517 यात्री यहां से रवाना हुए तुलना करें तो फरवरी 2025 में 1,048 उड़ानों के जरिए 1,38,276 यात्रियों ने सफर किया था। यानी इस साल उड़ानों की संख्या थोड़ी कम रही, लेकिन यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है।

जनवरी में भी रहा ट्रैफिक हाई

एयरपोर्ट निदेशक श्रीराम जी अवस्थी के अनुसार, जनवरी 2026 में 1,49,777 यात्रियों ने सफर किया था। फरवरी में भी आंकड़ा 1.45 लाख के पार रहा। मार्च से समर शेड्यूल लागू होगा। संभावना है कि कुछ नई उड़ानें जोड़ी जाएंगी। नई एयरलाइन कंपनियां भी संचालन शुरू कर सकती हैं , जिससे यात्री संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

कार्गो मूवमेंट में भी उछाल

सिर्फ यात्री ही नहीं, कार्गो ट्रैफिक में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई है। फरवरी में कुल 2,84,580 किलोग्राम माल का आवागमन हुआ। 58,075 किलो माल भोपाल से बाहर भेजा गया 2,26,505 किलो माल राजधानी पहुंचा. पिछले साल फरवरी में कुल 2,51,753 किलोग्राम कार्गो मूवमेंट दर्ज हुआ था। यानी इस बार कार्गो में भी उल्लेखनीय बढ़त हुई है। 

संबंधित सामग्री

Bhopal Airport: समर सीजन नया शेड्यूल ;भोपाल से दिल्ली के लिए मिली सर्वाधिक उड़ानें

Bhopal Airport: समर सीजन नया शेड्यूल ;भोपाल से दिल्ली के लिए मिली सर्वाधिक उड़ानें

राजाभोज एयरपोर्ट ने यात्रियों से मिले सुझाव आधार पर समर वेकेशन की जाने वाली यात्रा का शेड्यूल बनाया है। नया शेड्यूल 29 मार्च से 24 अक्टूबर तक लागू रहेगा।

Mar 26, 2026
राजाभोज एयरपोर्ट पर पैसेंजर को बड़ी सुविधा, अब 4 घंटे मिलेगी मुफ्त वाई-फाई फैसिलिटी

राजाभोज एयरपोर्ट पर पैसेंजर को बड़ी सुविधा, अब 4 घंटे मिलेगी मुफ्त वाई-फाई फैसिलिटी

भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को 4 घंटे की मुफ्त हाई-स्पीड वाई-फाई सुविधा मिलेगी। देश के 39 एयरपोर्ट्स के साथ इसका शुभारंभ किया गया।<br/>

Feb 20, 2026
राजाभोज एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट्स का संचालन सामान्य

राजाभोज एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट्स का संचालन सामान्य

यात्रियों की संख्या में होने लगी लगातार बढ़ोतरी, भोपाल में 18 में से 6 फ्लाइट्स का संचालन शुरू।

Dec 06, 2025