Breaking News
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा - कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं
  • चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
  • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में क्रैश:जोरहाट से 60 किमी दूर हादसा
  • दिल्ली के LG बदले, तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना
  • आर एन रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) बिहार के गवर्नर
  • अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Bhopal: National Disabled Cricket Festival Conclud

दिव्यांग खिलाड़ियों के हौसले देख दर्शक हुए रोमांचित

भोपाल के नेहरू नगर खेल मैदान में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव का आज समापन होगा। चौथे दिन सात मुकाबलों में खिलाड़ियों के हौसले ने दर्शकों का दिल जीत लिया


दिव्यांग खिलाड़ियों के हौसले देख दर्शक हुए रोमांचित

प्रतियोगिता के चौथे दिन खेले गए सात मैच

शहर के नेहरू नगर पुलिस ग्राउंड में आयोजित नॉट आउट 100 में दिव्यांग खिलाड़ियों के हौसलों को देख खेलप्रेमी दर्शक रोमांचित हो गए। राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव में चौथे दिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता गया, मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

खास बात यह रही कि जो खिलाड़ी मैदान में उतरे, उनमें कोई मानसिक रूप से तो कोई शारीरिक रूप से दिव्यांग था। किसी की आंखें नहीं थीं, तो किसी के पैर नहीं थे, फिर भी मैदान पर उनके हौसलों में कोई कमी नजर नहीं आई। बुधवार को प्रतियोगिता के चौथे दिन कुल सात मैच खेले गए। गुरुवार को महोत्सव का समापन होगा।

समापन समारोह में रहेंगे राज्यपाल और भाजपाध्यक्ष

गुरुवार को इस विलक्षण खेल महोत्सव का समापन शाम 4 बजे होगा। डॉ. शर्मा के अनुसार समापन अवसर पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल मुख्य अतिथि रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल करेंगे। इस राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव को देखने अनेक जानी-मानी हस्तियां खेल मैदान में पहुंचीं। बुधवार को नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, विधायक रामेश्वर शर्मा, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के एस.के. जैन उपस्थित रहे। वहीं मप्र शासन की ओर से दिव्यांगजन आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया भी मौजूद रहे।गौरतलब है कि टास्क इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ. राघवेंद्र शर्मा की देखरेख में कुशाभाऊ ठाकरे न्यास और विवेकानंद विधिक केंद्र सहित अन्य संस्थाओं के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है।

ये रहे सात मैचों के परिणाम

  • पहला मैच ऑर्थो दिव्यांग टीमों ग्वालियर और रीवा के बीच खेला गया, जिसमें रीवा की टीम ने 14 रनों से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में रीवा के खिलाड़ी दिनेश मैन ऑफ द मैच रहे, जिन्होंने 52 रनों की शानदार पारी खेली।
  • दूसरे मैच में भोपाल और उज्जैन की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच को उज्जैन की टीम ने 8 विकेट से अपने नाम किया। उज्जैन के साहिल मैन ऑफ द मैच रहे, जिन्होंने 6 विकेट लेकर विरोधी टीम की कमर तोड़ दी।
  • तीसरा मुकाबला भोपाल ए और बीएसएसएस के बीच हुआ, जिसमें भोपाल ए की टीम ने चार विकेट से जीत हासिल की।
  • चौथे मैच में भोपाल बी और एलएनसीटी की टीमें भिड़ीं। इस मुकाबले में भोपाल बी की टीम 98 रनों से विजयी रही। इसी टीम के आदित्य को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
  • पांचवां मैच एमआर-1 और सीएसव्ही के बीच खेला गया। इसमें सीएसव्ही की टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की, जबकि एमआर-1 के दीपक मैन ऑफ द मैच बने।
  • छठवें मैच में एमआर-2 और सीएसव्ही की टीमें आमने-सामने रहीं। इस मुकाबले में भी सीएसव्ही ने 8 विकेट से बाजी मारी। एमआर-2 के हर्षित को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
  • सातवें और अंतिम मैच में इंदौर और भोपाल की टीमें भिड़ीं। इसमें इंदौर की टीम ने 18 विकेट से जीत हासिल की। इंदौर के हितेश मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 20 ओवर में केवल 7 रन देकर इतिहास रच दिया, वहीं बल्लेबाजी में 40 रनों की शानदार पारी भी खेली।