21 दिसंबर से आम जनता के लिए दौड़ेगी भोपाल मेट्रो, 8 स्टेशनों के सफर का किराया और फेरे जानें

21 दिसंबर से आम जनता के लिए दौड़ेगी भोपाल मेट्रो, 8 स्टेशनों के सफर का किराया और फेरे जानें

भोपाल मेट्रो का 21 दिसंबर से कमर्शियल संचालन शुरू होगी। ऑरेंज लाइन पर 8 स्टेशनों के बीच हर 25 मिनट में चक्कर लगाएगी। जानिए कितना किराया देना होगा।

By : स्वदेश डेस्क
21 दिसंबर से आम जनता के लिए दौड़ेगी भोपाल मेट्रो, 8 स्टेशनों के सफर का किराया और फेरे जानें

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार से व्यावसायिक रूप से मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू हो जाएगा। शहर के 8 स्टेशनों के बीच हर 25 मिनट में चक्कर लगाएगी। ऑरेंज लाइन वाली मेट्रो का सफर सुभाष नगर डिपो से शुरू होकर केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, एमपी नगर, रानी कामलापति, डीआरएम तिराहा और फिर अलकापुरी होते हुए एम्स मेट्रो स्टेशन तक खत्म होगा।

अधिकारियों के अनुसार भोपाल मेट्रो हर स्टेशन के बीच 3 से 4 मिनट का सफर पूरा करते हुए 3 कोचों के साथ औसतन 40 से 70 किमी की स्पीड से चक्कर लगाया करेगी। महिलाओं के लिए अगल से कोई कोच की व्यवस्था नहीं की गई है।

दो स्टेशनों पर ही मिलेगी पार्किंग व्यवस्था

राजधानी में मेट्रो में आम लोग आसानी से सफर कर पाएंगे, लेकिन आम यात्रियों के लिए सिर्फ दो स्टेशनों को छोड़ अन्य स्टेशनों में पार्किंग व्यवस्था नहीं है। एमपी नगर बोर्ड ऑफिस और सुभाष नगर डिपो मेट्रो स्टेशनों के पास मोटर साइकल पार्किंग की व्यवस्था मिलेगी। यहां दिव्यांगजनों के लिए अलग से पार्किंग व्यवस्था किी गई है। इसके लिए भी एंट्री पर ही एक स्थान बनाया गया है, जहां बोर्ड में दिव्यांग पार्किंग लिखा है।

प्रत्येक स्टेशन पर 2 मिनट का स्टॉपेज

एम्स से सुभाष नगर तक दोनों दिशाओं में कुल 17 ट्रिप मेट्रो अपना सफर पूरा करेगी। एम्स से पहली मेट्रो सुबह 9 बजे और सुभाष नगर से 9.40 बजे और अंतिम मेट्रो एम्स से 19 बजे और सुभाष नगर से 18.25 बजे चलेगी। लगभग 7 किमी के इस खंड में 8 एलिवेटेड स्टेशन एम्स , अलकापुरी, डीआरएम ऑफिस, रानी कमलापति स्टेशन, एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस चौराहा, केंद्रीय विद्यालय एवं सुभाष नगर पर ट्रेन 2-2 मिनट का हाल्ट लेगी।

एक स्टेशन पर 500 यात्रियों को ही अनुमति

मेट्रो स्टेशनों की क्षमता यात्री सुरक्षा और परिचालन मानकों को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है। एक ही समय में स्टेशन परिसर में अधिकतम 500 यात्रियों को प्रवेश की अनुमति होगी। ट्रेन, टर्मिनल सहित सभी स्टेशनों पर केवल प्लेटफार्म नंबर 1 से ही चलेंगी।

प्रवेश और निकास की ये रहेगी व्यवस्था

मेट्रो में सफर करने वालों को एम्स/अलकापुरी/डीआरएम ऑफिस से इन स्टेशनों पर प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही द्वार गेट 01/03 का उपयोग होगा। रानी कमलापति में गेट नंबर 02 प्रवेश, गेट नंबर 01 एवं 03 निकास और सुभाष नगर गेट नंबर 03 अंडरपास के सामने और गेट नंबर 04 मेट्रो डिपो गेट के सामने निकास और प्रवेश की व्यवस्था की गई है।

एमपी मेट्रो कार्पोरेशन के डीजीएम अरविंद सोनी बोले कि 21 दिसंबर से शुरू होने वाले मेट्रो के व्यावसायिक रन का कार्यक्रम तय हो गया है। किराया, स्टॉपेज, समय, औसत गति आदि की घोषणा मेट्रो प्रबंधन ने कर दी है। भोपाल के यात्रियों के लिए यह बड़ी सौगात एमपी मेट्रो कारपोरेशन दे रही है। उम्मीद है कि भोपालवासी इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।

भोपाल मेट्रो की विस्तृत समय-सारिणी

एम्स से सुभाष नगर

पहली ट्रेन : एम्स से 9 बजे चलकर 9.03 अलकापुरी, 9.07 डीआरएम, 9.11 आरकेएमपी, 9.14 एमपीनगर, 9.18 बोर्ड, 9.22 केंद्रीय विद्यालय और 9.25 सुभाष नगर।

दूसरी ट्रेन : एम्स से 10.15 बजे चलकर 10.18 अलकापुरी, 10.22 डीआरएम, 10.26 आरकेएमपी, 10,29 एमपीनगर, 10.33 बोर्ड, 10.37 केंद्रीय विद्यालय और 10.40 सुभाष नगर।

तीसरी ट्रेन : एम्स से 11.30 बजे चलकर 11.33 अलकापुरी, 11.37 डीआरएम, 11.41 आरकेएमपी, 11.44 एमपीनगर, 11.48 बोर्ड, 11.52 केंद्रीय विद्यालय और 11.35 सुभाष नगर।

चौथी ट्रेन : एम्स से 12.45 बजे चलकर 12.48 अलकापुरी, 12.52 डीआरएम, 12.56 आरकेएमपी, 12.59 एमपीनगर, 13.03 बोर्ड, 13.07 केंद्रीय विद्यालय और 13.10 सुभाष नगर।

पांचवी ट्रेन : एम्स से 14 बजे चलकर 14.03 अलकापुरी, 14.07 डीआरएम, 14.11 आरकेएमपी, 14.14 एमपीनगर, 14.18 बोर्ड, 14.22 केंद्रीय विद्यालय और 14.25 सुभाष नगर।

छंठवी ट्रेन : एम्स से 15.15 बजे चलकर 15.18 अलकापुरी, 15.22 डीआरएम, 15.26 आरकेएमपी, 15.29 एमपीनगर, 15.33 बोर्ड, 15.37 केंद्रीय विद्यालय और 15.40 सुभाष नगर।

सातवीं ट्रेन : एम्स से 16.30 बजे चलकर 16.33 अलकापुरी, 16.37 डीआरएम, 16.41 आरकेएमपी, 16.44 एमपीनगर, 16.48 बोर्ड, 16.52 केंद्रीय विद्यालय और 16.55 सुभाष नगर।

आठवीं ट्रेन : एम्स से 17.45 बजे चलकर 17.48 अलकापुरी, 17.52 डीआरएम, 17.56 आरकेएमपी, 17.59 एमपीनगर, 18.03 बोर्ड, 18.07 केंद्रीय विद्यालय और 18.10 सुभाष नगर।

नवमी ट्रेन : एम्स से 19 बजे चलकर 19.03 अलकापुरी, 19.07 डीआरएम, 19.11 आरकेएमपी, 19.14 एमपीनगर, 19.18 बोर्ड, 19.22 केंद्रीय विद्यालय और 18.25 सुभाष नगर।

सुभाष नगर से एम्स

पहली ट्रेन : सुभाष नगर से 9.40 बजे चलकर 9.43 केंद्रीय विद्यालय, 9.47 बोर्ड, 9.51 एमपी नगर, 9.54 रानी कमलापति, 9.58 डीआरएम, 10.02 अलकापुरी और 10.05 एम्स।

दूसरी ट्रेन : सुभाष नगर से 10.55 बजे चलकर 10.58 केंद्रीय विद्यालय, 11.02 बोर्ड, 11.06 एमपी नगर, 11.09 रानी कमलापति, 11.13 डीआरएम, 11.17 अलकापुरी और 11.20 एम्स।

तीसरी ट्रेन : सुभाष नगर से 12.10 बजे चलकर 12.13 केंद्रीय विद्यालय, 12.17 बोर्ड, 12.21 एमपी नगर, 12.24 रानी कमलापति, 12.28 डीआरएम, 12.32 अलकापुरी और 12.35 एम्स।

चौथी ट्रेन : सुभाष नगर से 13.25 बजे चलकर 13.28 केंद्रीय विद्यालय, 13.32 बोर्ड, 13.36 एमपी नगर, 13.39 रानी कमलापति, 13.43 डीआरएम, 13.47 अलकापुरी और 13.50 एम्स।

पांचवी ट्रेन : सुभाष नगर से 14.40 बजे चलकर 14.43 केंद्रीय विद्यालय, 14.47 बोर्ड, 14.51 एमपी नगर, 14.54 रानी कमलापति, 14.58 डीआरएम, 15.02 अलकापुरी और 15.05 एम्स।

छंठवी ट्रेन : सुभाष नगर से 15.55 बजे चलकर 15.58 केंद्रीय विद्यालय, 16.02 बोर्ड, 16.06 एमपी नगर 16.09 रानी कमलापति, 16.13 डीआरएम, 16.17 अलकापुरी और 16.20 एम्स।

सातवीं ट्रेन : सुभाष नगर से 17.10 बजे चलकर 17.13 केंद्रीय विद्यालय, 17.17 बोर्ड, 17.21 एमपी नगर, 17.24 रानी कमलापति, 17.28 डीआरएम, 17.32 अलकापुरी और 17.35 एम्स।

आठवीं ट्रेन : सुभाष नगर से 18.25 बजे चलकर 18.28 केंद्रीय विद्यालय, 18.32 बोर्ड, 18.36 एमपी नगर, 18.39 रानी कमलापति, 18.43 डीआरएम, 18.47 अलकापुरी और 18.50 एम्स।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026
राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया और विधायक हेमंत कटारे प्रस्तावक बने।

Nov 02, 2026