Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

भोपालवासियों के लिए खुशखबरी: शाम मेट्रो को हरी झंडी, रविवार से चलेगी पहली ट्रेन

भोपालवासियों के लिए खुशखबरी: शाम मेट्रो को हरी झंडी, रविवार से चलेगी पहली ट्रेन

केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर और CM डॉ. मोहन यादव मेट्रो का लोकार्पण करेंगे। रविवार से सुभाष नगर डिपो से एम्स तक चलेगी मेट्रो।

भोपालवासियों के लिए खुशखबरी  शाम मेट्रो को हरी झंडी रविवार से चलेगी पहली ट्रेन

 भोपाल के लोगों का लंबे समय से इंतजार का समय अब ​​खत्म होने वाला है  शनिवार शाम को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल कोटा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सामूहिक भोपाल मेट्रो के पहले चरण का अंतिम चरण. रविवार से सुभाष नगर डिपो से एम्स तक मेट्रो ट्रेन की नियमित सेवा शुरू होगी। यह सिर्फ एक ट्रेन नहीं है बल्कि भोपाल की विकास गाथा का नया अध्याय है ।  

 मिंटो हाल में होगा खास कार्यक्रम

मेट्रो का लोकार्पण शाम 4 बजे कुशाभाऊ ठाकरे मिंटो हाल में होगा.  करीब 50 मिनट के कार्यक्रम के बाद मंत्री खट्टर और सीएम डॉ. यादव 4:40 बजे मिंटो हाल से रवाना होंगे और 5:05 बजे सुभाष नगर डिपो पहुंचेंगे, यहां वे मेट्रो ट्रेन में सवार होकर हरी झंडी दिखाएंगे और खुद एम्स तक का सफर तय करेंगे। इस दौरान मंत्रीमंडल के अन्य सदस्य भी उनके साथ होंगे।  

कोहरे के चलते मंत्री खट्टर ट्रेन से पहुंचेंगे भोपाल

दिल्ली में कोहरे और हवाई उड़ानों की देरी के कारण केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर शाने-ए-भोपाल एक्सप्रेस से सुबह 7 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेंगे । इसके बाद वे सुबह 11 बजे मिंटो हाल में शहरी विकास मंत्रियों की बैठक लेंगे. दोपहर 1 बजे तक बैठक के बाद वे शाम 4 बजे मेट्रो के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।   


PM मोदी होंगे वर्चुअली शामिल होंगे?

अधिकारियों का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे या नहीं, पीएमओ से अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है ।

रविवार से चलेगी मेट्रो

रविवार से सुभाष नगर डिपो से एम्स तक मेट्रो ट्रेन की नियमित सेवा शुरू हो जाएगी. यात्रियों के लिए मेट्रो का किराया और समय-सारणी जल्द ही जारी की जाएगी । भोपाल मेट्रो के शुरू होने से शहर की यातायात समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है खासकर छात्रों, ऑफिस जाने वालों और मरीजों के लिए।

  

Related to this topic: