MP में महंगाई पर थाली-रोटी प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यालय के सामने रसोई संसद, महिलाओं ने बेली रोटियां और बजाई थालियां

भोपाल में महिला कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में ‘रसोई संसद’ लगाई। कार्यकर्ताओं ने थाली बजाई और खाली कड़ाही-गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया। बजट में राहत नहीं मिलने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।

By : संजय मिश्रा
कांग्रेस कार्यालय के सामने रसोई संसद, महिलाओं ने बेली रोटियां और बजाई थालियां

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित विधानसभा में मंगलवार को एक ओर सदन का सत्र चल रहा था। वहीं, दूसरी तरफ महिला कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेठिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैठकर थाली बजाई और रोटियां बेलीं।

इस अवसर पर आयोजित द्वार सभा को संबोधित करती हुई बोरासी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने खाली कड़ाही, चकला, बेलन और गैस सिलेंडर लेकर यह संदेश दिया कि महंगाई से महिलाएं परेशान हैं। रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। दालें, अनाज, तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री महंगी हो गई है। गरीब लोग गैस सिलेंडर नहीं भरवा पा रहे हैं।

बोरासी ने कहा कि महिला कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन को रसोई सांसद नाम दिया। कल यानी 18 फरवरी के बजट में यदि महंगाई से राहत नहीं मिली, तो हम 19 फरवरी को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले का घेराव करेंगे।

वित्तमंत्री के आवास का घेराव करने की चेतावनी

कार्यकर्ताओं ने खाली कड़ाही,चकला, बेलन और गैस सिलेंडर लेकर यह संदेश दिया कि महंगाई के कारण महिलाएं परेशान हैं। कार्यकर्ताओं ने खाली कड़ाही, चकला, बेलन और गैस सिलेंडर लेकर यह संदेश दिया कि महंगाई के कारण महिलाएं परेशान हैं। मध्य प्रदेश में 16 लाख हितग्राही ऐसे हैं, जो योजना में अपना एक सिलेंडर भी नहीं भरवा पाए।

सिलेंडर सस्ता करने की मांग

महंगाई का विरोध प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस ने गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपए किए जाने की मांग दोहराई है। वर्कर्स का कहना है कि वर्तमान की मौजूदा सिलेंडर रेट पर गरीब परिवारों के लिए चूल्हा जलाना कठिन हो गया है। महिला कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि आगामी बजट में यदि रसोई खर्च कम करने के ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा एक बेहद दिलचस्प नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
दिवाली से पहले महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, अब इतने हुए 19 किलो वाले गैस के दाम

दिवाली से पहले महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, अब इतने हुए 19 किलो वाले गैस के दाम

दिवाली से पहले 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 10 रुपये बढ़ गई है। जानिए अब दिल्ली में कितने हुए दाम और घरेलू गैस सिलेंडर की क्या है कीमत।

Nov 01, 2026
Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

Western Bypass: पश्चिमी बायपास के निर्माण से भोपाल के 29 गांवों में पेयजल संकट का खतरा, रोज लगेगा 4500 किलोलीटर पानी

भोपाल के पश्चिमी बायपास रोड के निर्माण में रोज 4500 किलोलीटर पानी लगेगा। पर्यावरणविद् डॉ सुभाष पांडेय ने 29 गांवों में गंभीर पेयजल संकट की आशंका जताई है।<br/>

Oct 30, 2026