Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

फॉरेन रिटर्न B.Tech पास ट्रेन चोर को भोपाल GRP ने पकड़ा, किया चौंकाने वाला खुलासा

फॉरेन रिटर्न B.Tech पास ट्रेन चोर को भोपाल GRP ने पकड़ा, किया चौंकाने वाला खुलासा

भोपाल जीआरपी ने ट्रेन में चोरी करने वाले बी-टेक पास फॉरेन रिटर्न आरोपी को गिरफ्तार कर 7 लाख के गहने बरामद किए।

फॉरेन रिटर्न btech पास ट्रेन चोर को भोपाल grp ने पकड़ा किया चौंकाने वाला खुलासा

भोपालः भारतीय रेलवे की ट्रेनों में लगातार हो रही चोरियों पर जीआरपी भोपाल ने आखिरकार शिकंजा कस दिया है। रेल पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो पढ़ा-लिखा होने के बावजूद अपराध की राह पर उतर आया। आरोपी बी-टेक पास और फॉरेन रिटर्न है, लेकिन वारदात को अंजाम देने लगा। ऑनलाइन वेटिंग गेम की लत में वह ट्रेन में चोरी करने वाला अपराधी बन गया।

मिली जानकारी अनुसार, लखनऊ निवासी 36 वर्षीय प्रांजल दीक्षित भोपाल आकर ट्रेनों के एसी कोच को निशाना बनाता था। यात्रियों की नींद का फायदा उठाकर वह उनके पर्स और कीमती जेवरात चुरा लेता था। जीआरपी भोपाल ने आरोपी के पास से चार अलग-अलग मामलों में चोरी किए गए करीब 7 लाख रुपये कीमत के सोने के गहने बरामद किए हैं, जिनमें मंगलसूत्र का पेंडल, झुमके, सोने की चेन और लेडीज अंगूठियां शामिल हैं।

ऐसे पकड़ाया आरोपी

दरअसल, 20 जनवरी 2026 को राजधानी एक्सप्रेस में हुई चोरी के बाद पुलिस हरकत में आई थी। जब आगरा निवासी अफशा बेगम जब मुंबई जा रही थीं, तभी भोपाल स्टेशन पर उनका पर्स चोरी हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी भोपाल ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और आखिरकार आरोपी की पहचान कर 30 जनवरी को उसे दबोच लिया।

आरोपी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

पूछताछ में आरोपी ने ट्रेनों में कई चोरियां करना कबूल किया और बताया कि चोरी से मिले पैसे उसने ऑनलाइन गेमिंग में उड़ा दिए। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। जीआरपी की इस कार्रवाई को ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related to this topic: