Silver Coins Fraud

Silver Coins Fraud: धनतेरस पर चांदी के सिक्कों की चमक के पीछे ठगी का खेल!

धनतेरस और दीपावली के त्योहार पर सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। खासकर धनतेरस के दिन चांदी के सिक्के खरीदने का विशेष चलन है।

By : विकास जैन
Silver Coins Fraud: धनतेरस पर चांदी के सिक्कों की चमक के पीछे ठगी का खेल!

Silver Coins Fraud: धनतेरस पर चांदी के सिक्कों की चमक के पीछे ठगी का खेल!

राजेश जायसवाल, महराजगंज: धनतेरस और दीपावली के त्योहार पर सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। खासकर धनतेरस के दिन चांदी के सिक्के खरीदने का विशेष चलन है। इसी का फायदा उठाकर बाजार में चांदी के सिक्कों के नाम पर ग्राहकों के साथ ठगी किए जाने की आशंका जताई जा रही है। त्योहार के दौरान लाखों रुपये के चांदी के सिक्कों की बिक्री होती है, लेकिन इन सिक्कों की शुद्धता परखना आम ग्राहकों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

सूत्रों के अनुसार, पुराने चांदी के सिक्कों की तरह दिखने वाले नए सिक्के तैयार कर बाजार में उतारे जाने की आशंका है। बताया जा रहा है कि कुछ कारोबारी पुराने सिक्कों जैसा रंग-रूप देने के लिए नए सिक्कों को कई सप्ताह पहले मिट्टी में दबाकर रखते हैं, ताकि वे देखने में पुराने सिक्कों जैसे नजर आएं। आरोप है कि ऐसे सिक्कों में चांदी की मात्रा कम रखकर करीब 40 से 50 प्रतिशत शुद्धता वाले सिक्के भी बाजार में बेचे जा सकते हैं।

सबसे बड़ी परेशानी यह है कि आम ग्राहक सिक्के की चमक, वजन और पुराने डिजाइन को देखकर उसे असली चांदी का सिक्का समझ लेते हैं। खरीदारी के समय न तो शुद्धता की जांच कराते हैं और न ही सिक्के की गुणवत्ता से संबंधित प्रमाणपत्र मांगते हैं। पूजा-पाठ के लिए खरीदे गए सिक्के अक्सर घर के मंदिर या तिजोरी में रख दिए जाते हैं और उनकी दोबारा जांच भी नहीं कराई जाती। ऐसे में ग्राहकों को ठगी का पता काफी देर से चलता है।

त्योहारी सीजन में चांदी के सिक्कों की मांग बढ़ने के साथ ही ग्राहकों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। विशेषज्ञों के अनुसार, ग्राहकों को हॉलमार्क या लागू शुद्धता संबंधी प्रमाण, पक्का बिल और सिक्के में चांदी की वास्तविक मात्रा की जानकारी अवश्य लेनी चाहिए। केवल पुराने डिजाइन या चमक देखकर सिक्के की शुद्धता पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है।

अब सवाल यह है कि धनतेरस पर चांदी की खरीदारी के नाम पर यदि कम शुद्धता वाले सिक्के बेचे जा रहे हैं तो संबंधित विभाग ऐसे कारोबारियों की जांच कब करेगा? त्योहार की खुशियों के बीच ग्राहकों की जेब पर डाका न पड़े, इसके लिए बाजार में बिक रहे चांदी के सिक्कों की शुद्धता की जांच और निगरानी जरूरी है।

संबंधित सामग्री

Nautanwa CHC: नौतनवा सीएचसी में दलालों का बढ़ता दखल, निजी केंद्रों पर भेजे जा रहे है, मरीज

Nautanwa CHC: नौतनवा सीएचसी में दलालों का बढ़ता दखल, निजी केंद्रों पर भेजे जा रहे है, मरीज

नौतनवा स्थित कुवंर घनश्याम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित दलालों का दखल लगातार बढ़ता जा रहा है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को दवा, एक्स-रे...

Nov 05, 2026
Maharajganj Smuggling: नौतनवा में सवारियों की आड़ में चल रहा तस्करी का खेल!

Maharajganj Smuggling: नौतनवा में सवारियों की आड़ में चल रहा तस्करी का खेल!

भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा क्षेत्र में नौतनवां से दिल्ली तक संचालित कुछ निजी बसों की गतिविधियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Nov 03, 2026
Nautanwa News: नौतनवा ब्लाक के सरकारी अस्पतालों के संविदा डॉक्टरों पर निजी क्लीनिक चलाने का आरोप

Nautanwa News: नौतनवा ब्लाक के सरकारी अस्पतालों के संविदा डॉक्टरों पर निजी क्लीनिक चलाने का आरोप

नौतनवा ब्लॉक क्षेत्र में सरकारी अस्पतालों में तैनात कुछ संविदा डॉक्टरों की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Nov 03, 2026
Sonauli Border Smuggling: सोनौली सीमा पर तस्करी का जाल! कपड़े से लेकर कद्दू बीज की तस्करी!

Sonauli Border Smuggling: सोनौली सीमा पर तस्करी का जाल! कपड़े से लेकर कद्दू बीज की तस्करी!

भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली कोतवाली क्षेत्र में कथित तस्करी का नेटवर्क एक बार फिर चर्चा में है।

Oct 10, 2026
IGST Maharajganj: IGST नोटिस से व्यापारियों में हड़कंप, कथित नेटवर्क की जांच से बढ़ी चिंता

IGST Maharajganj: IGST नोटिस से व्यापारियों में हड़कंप, कथित नेटवर्क की जांच से बढ़ी चिंता

भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा क्षेत्र में  एक चर्चित सीए से काम करने वाले लगभग सैकड़ो  व्यापारियों की जीएसटी और आईजीएसटी से जुड़े कथित लेनदेन को लेकर व्यापारियों में चिंता बढ़ती जा रही है।

Sep 26, 2026