Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

बांग्लादेश में 3 घंटे में 2 हिंदुओं की हत्या, 18 दिनों में 6 हिंदुओं को मारा गया

बांग्लादेश में 3 घंटे में 2 हिंदुओं की हत्या, 18 दिनों में 6 हिंदुओं को मारा गया

बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। बीते दिन सोमवार को दो हिंदू युवकों की सरेआम हत्या कर दी गई।

बांग्लादेश में 3 घंटे में 2 हिंदुओं की हत्या 18 दिनों में 6 हिंदुओं को मारा गया

18 दिनों में यह छठा मामला है, जहाँ बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को निशाना बनाया गया है।

कल रात करीब 8 बजे 40 वर्षीय शरत चक्रवर्ती मणि बांग्लादेश के नरसिंदी जिले के चारसिंदूर बाजार में अपनी किराना दुकान चला रहे थे। इसी दौरान अचानक कुछ युवकों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।


वहीं दूसरा मामला बांग्लादेश के जशोर जिले के मोनिरामपुर से सामने आया है, जहाँ 45 वर्षीय राणा प्रताप बैरागी नाम के एक हिंदू युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार कुछ युवक आए, उन्होंने राणा प्रताप को बाहर बुलाया और फिर गोली चला दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।




तीसरा मामला बांग्लादेश के झेनाइदाह जिले के कालीगंज उपज़िले से सामने आया है, जहाँ एक हिंदू महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 3 जनवरी की बताई जा रही है, जिसमें एक हिंदू विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, जब बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाया गया हो। बीते 18 दिनों में यह छठा मामला सामने आया है, जहाँ बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की गई है।