Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Amethi Tiranga Rally

Amethi Tiranga Rally: 13 से 15 अगस्त घरों में फहराए तिरांगा: अरूण कुमार मिश्र

आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने एवं राष्ट्र के प्रति सम्मान व गौरव की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।


amethi tiranga rally 13 से 15 अगस्त घरों में फहराए तिरांगा अरूण कुमार मिश्र

Amethi Tiranga Rally: 13 से 15 अगस्त घरों में फहराए तिरांगा: अरूण कुमार मिश्र |

अमेठी: आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने एवं राष्ट्र के प्रति सम्मान व गौरव की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाथों में राष्ट्रध्वज लिए छात्र-छात्राओं ने उत्साह एवं देशभक्ति के साथ रैली में प्रतिभाग किया।

इस दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के माध्यम से लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान की याद दिलाई। रैली में  "वंदे मातरम्", "भारत माता की जय", "जय हिंद" तथा "हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा" जैसे देशभक्ति नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।लोगों से 13 से 15 अगस्त के मध्य अपने घरों, दुकानों,प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई।

इसी क्रम में नगर पंचायत मुसाफिरखाना में रामलीला मैदान से चेयरमैन बृजेश कुमार की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। चेयरमैन बृजेश कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता लाखों देशभक्तों के त्याग,संघर्ष एवं बलिदान का परिणाम है,जिन्हें सदैव स्मरण रखना देशवासियों का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान देश के विकास, स्वच्छता,सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता व राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संकल्प लिया गया। 

भाजपा नेता अरूण कुमार मिश्र ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को याद करने व देशहित में योगदान देने का अवसर  है।मनोनीत सभासद राकेश शुक्ला ने नगरवासियों से 13 से 15 अगस्त के मध्य अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा व सम्मान प्रकट करने की अपील की।इस मौके पर नकुल टंडन श्रीराम कौशल,रामगोपाल कौशल राहुल विद्यार्थी जीत बहादुर सिंह,अंशुमान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related to this topic: