Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Amethi News

Amethi News: डेढ़ लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार करेंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज तैयार कर अपनी आय में बढ़ोत्तरी करेंगी।


amethi news डेढ़ लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार करेंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं 

Amethi News: डेढ़ लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार करेंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं  |

Amethi News: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज तैयार कर अपनी आय में बढ़ोत्तरी करेंगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है, विभाग को एक लाख 50 हजार राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने की जिम्मेदारी सौंप गई है। दिलचस्प है कि स्वयं समूह की महिलाओं के हाथों निर्मित तिरंगा आमजनमानस को सुलभ कराया जाना है। जिससे आजादी पर्व 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा फहराया जा सकेगा।

प्रति झंडा का मिलेगा पारिश्रमिक

स्वतंत्रता दिवस व हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय ध्वज तैयार करेगी,इससे महिलाओं को रोजगार और अच्छी आमदनी का सुनहरा अवसर भी मिल जाएगा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से पूर्व जिले में तिरंगा तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। झंडे की सिलाई और निर्माण से महिलाओं को प्रति झंडा का पारिश्रमिक भी मिलता है, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। 

डेढ़ लाख तिरंगा तैयार करने का लक्ष्य

महिलाओं द्वारा तैयार किए गए झंडे सरकारी कार्यों शिक्षण संस्थानों व आम नागरिकों को उपलब्ध कराए जाने हैं। इसी क्रम में महिलाओं को डेढ़ लाख तिरंगा तैयार करने का लक्ष्य मिला है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के जरिए नागरिकों के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत कर स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पिछले वर्ष 148 समूह की महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।डेढ़ लाख का लक्ष्य दिया गया था जिसमें महिलाओं द्वारा एक लाख 50 हजार 5 सौ तिरंगा तैयार किया गया था। लक्ष्य पूरा करने के लिए 150 समूहों को जिम्मेदारी दी गई है।

डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला ने बताया कि डेढ़ लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने का लक्ष्य मिला है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से तिरंगा तैयार कराया जाएगा, इससे महिलाओं को रोजगार के साथ ही उनकी आय में बढ़ोतरी होगी।