Breaking News
  • सुप्रीम कोर्ट बोला- बिना परीक्षा कोई शिक्षक नहीं बन सकता, MP में शिक्षकों को TET पास करना ही होगी
  • सोना 9,345 और चांदी 22,853 महंगी, इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% करने का असर
  • भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल: 45 दिन का LPG स्टॉक है- पेट्रोलियम मंत्री
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बुधवार को 8 साल बाद चीन दौरे पर पहुंचे, बेटा और बहू भी साथ
  • अमूल दूध 2 रुपए महंगा हुआ: अब ताजा 57 रुपए, गोल्ड 70 रुपए प्रति लीटर मिलेगा, नई कीमतें 14 मई से लागू होंगी।

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Anuppur Lodge Collapse: 3 Dead, Rescue Ops Continu

अनूपपुर: कोतमा बस स्टैंड के पास लॉज ढहने से अब तक तीन की मौत, तीसरा शव मिला

अनूपपुर में कोटमा बस स्टैंड के पास तीन-मंजिला लॉज गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। बचाव अभियान जारी है, और सरकार ने पीड़ितों के लिए मुआवज़े की घोषणा की है।


अनूपपुर कोतमा बस स्टैंड के पास लॉज ढहने से अब तक तीन की मौत तीसरा शव मिला

Anuppur जिले के Kotma Bus Stand के पास शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां अग्रवाल लॉज की तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

तीसरा शव मिलने से बढ़ा आंकड़ा

रविवार सुबह करीब 11 बजे मलबे से एक महिला का शव बरामद किया गया। इसके बाद मृतकों की संख्या तीन हो गई है। प्रशासन के अनुसार, मृत महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है। इससे पहले हनुमान दीन यादव (55) और उनके साले राम कृपाल यादव (40) की मौत हो चुकी थी।

19 घंटे बाद भी जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना के लगभग 19 घंटे बाद भी राहत और बचाव कार्य जारी है। मौके पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), स्थानीय प्रशासन और अन्य टीमें मिलकर मलबा हटाने में जुटी हैं। सूत्रों के अनुसार, भिलाई और बनारस से भी अतिरिक्त टीमें बुलाकर ऑपरेशन को तेज किया गया है। कुल मिलाकर 100 से अधिक लोग राहत कार्य में लगे हुए हैं।

नींव कमजोर होने की आशंका, जांच शुरू

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इमारत अचानक एक तरफ झुककर गिरी। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि पास में करीब 12 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसमें पानी भर गया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से भवन की नींव कमजोर हुई और यह हादसा हुआ।  नगर पालिका प्रशासन ने कहा है कि निर्माण से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जानकारी दी कि राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये और घायलों को 2.5-2.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

CCTV में कैद हुआ हादसा, जांच जारी

हादसे से जुड़े CCTV फुटेज में इमारत को अचानक गिरते हुए देखा गया है। प्रशासन अब तकनीकी और संरचनात्मक पहलुओं की जांच कर रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दुर्घटना का मुख्य कारण क्या था। घटनास्थल पर राहत कार्य लगातार जारी है और मलबे में अभी भी किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने की आशंका से सर्च ऑपरेशन तेज किया गया है।

Related to this topic: