अमेठी में पोस्टर वॉर, KL शर्मा घिरे

राहुल गांधी के अमेठी आने से पहले पोस्टर वॉर, किशोरी लाल शर्मा के कामकाज पर उठे सवाल

राहुल गांधी के अमेठी दौरे से पहले सांसद किशोरी लाल शर्मा के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों में उनके दो साल के कामकाज पर सवाल उठाए गए और स्मृति ईरानी से तुलना की गई।

By : स्वदेश डेस्क
राहुल गांधी के अमेठी आने से पहले पोस्टर वॉर, किशोरी लाल शर्मा के कामकाज पर उठे सवाल

अमेठी में राहुल गांधी के दौरे से पहले राजनीतिक माहौल अचानक गरमा गया है। शहर के कई प्रमुख इलाकों में सांसद किशोरी लाल शर्मा के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें उनके दो साल के कार्यकाल पर सवाल उठाए गए हैं। पोस्टरों में पूर्व सांसद Smriti Irani के कामों की तुलना भी की गई है, जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। पोस्टरों में लिखा गया है “2 साल किशोरी, तुमने क्या किया?” इसके साथ आरोप लगाया गया है कि सांसद बनने के बाद सिर्फ एक स्कूल बस और एक एंबुलेंस दी गई, वह भी कथित तौर पर कांग्रेस से जुड़े संस्थानों को।

शहरभर में लगे पोस्टर, राजनीतिक हलचल तेज

ये पोस्टर अमेठी कांग्रेस कार्यालय, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज और कलेक्ट्रेट परिसर समेत कई जगहों पर लगाए गए हैं। पोस्टर सामने आने के बाद जिले में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक अन्य पोस्टर में वर्तमान सांसद Kishori Lal Sharma के दो साल के कार्यकाल की तुलना स्मृति ईरानी के पांच साल के कार्यकाल से की गई है। उसमें दावा किया गया है कि स्मृति ईरानी के समय अमेठी में कई बड़े विकास कार्य हुए थे। दरअसल, राहुल गांधी के दौरे से ठीक पहले सामने आया यह पोस्टर वॉर अब स्थानीय राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया है।

भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा जिला महामंत्री विषुव मिश्र ने पोस्टरों को लेकर कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद निधि का इस्तेमाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनसे जुड़े संस्थानों के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता के स्कूल को बस और ट्रस्ट संचालित अस्पताल को एंबुलेंस देने से सवाल खड़े हो रहे हैं। भाजपा नेता ने पोस्टर लगाने वालों की सराहना भी की और कहा कि इससे अमेठी के विकास कार्यों की तुलना जनता के सामने आई है।

Rahul Gandhi के अमेठी पहुंचने से पहले इस पोस्टर विवाद ने राजनीतिक माहौल और गर्म कर दिया है। कांग्रेस फिलहाल इस मुद्दे पर खुलकर सामने नहीं आई है, लेकिन भाजपा इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने में जुटी हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में इस तरह के पोस्टर वॉर आने वाले समय में और तेज हो सकते हैं।

 स्वामीनाथ शुक्ल 

संबंधित सामग्री

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

शहडोल जिले के ब्यौहारी में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े माल वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में स्कूली बच्चे समेत करीब 30 लोग घायल हुए। वहीं, 10 की हालत गंभीर है।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026