बृजेश मिश्रा ब्यूरो रिपोर्ट, अमेठी: अमेठी बस अड्डे पर रोडवेज बसों की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की अमेठी से लखनऊ आलमबाग जाने वाली बस को स्टार्ट करने के लिए यात्रियों और लोगों को धक्का लगाना पड़ा।
बस को कभी पीछे से तो कभी आगे से धक्का देकर स्टार्ट किया गया। इसका वीडियो अब चर्चा में है। यह स्थिति परिवहन निगम की बसों के रखरखाव पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय बस अड्डे पर आए दिन बसों के खराब होने और धक्का मारकर स्टार्ट किए जाने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि रास्ते में बस बंद हो जाने पर यात्रियों को बीच सफर में परेशानी उठानी पड़ सकती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिले और बसों की खराबी के कारण उन्हें असुविधा न हो। इसके बावजूद अमेठी बस अड्डे पर बसों को धक्का मारकर स्टार्ट किए जाने की तस्वीर व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
आधिकारिक पक्ष
ए आर एम सुरेशचंद्र ने बताया कि यह लखनऊ की अनुबंधित बस है ,जिसमें यात्री के द्वारा धक्का दिया जा रहा है