Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Datia By-Election

Datia By-Election: दतिया उपचुनाव में 30 जुलाई से पहले शुरू 90 लोगों ने किया मतदान

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।


datia by-election दतिया उपचुनाव में 30 जुलाई से पहले शुरू 90 लोगों ने किया मतदान

Datia By-Election: दतिया उपचुनाव में 30 जुलाई से पहले शुरू 90 लोगों ने किया मतदान |

Datia By-Election: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग की होम वोटिंग (घर से मतदान) की पहल के तहत बुधवार को 90 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रशासन द्वारा गठित पोलिंग टीमों ने पूरी गोपनीयता और सुरक्षा के बीच इन मतदाताओं के घर पहुंचकर मतदान दर्ज कराया।

30 जुलाई को होगा मुख्य मतदान

दतिया उपचुनाव का मुख्य मतदान 30 जुलाई को होगा। वही वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा 3 अगस्त को की जाएगी।  चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में फ्लाइंग स्क्वॉड और निगरानी दलों की गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता पर लगाम लगाई जा सके।

मैदान में 22 प्रत्याशी 

आपको बता दें कि दतिया के उपचुनाव में NOTA सहित कुल 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। नियमानुसार एक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की बैलेट यूनिट में अधिकतम 16 नाम ही आते है, लेकिन उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने के चलते हर मतदान केंद्र पर दो बैलेट यूनिट लगाई जाएंगी।