Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश

Sultanpur News

Sultanpur News: सुल्तानपुर के 'नवरत्नों' ने रचा इतिहास, NEET में नौ छात्रों ने लहराया परचम

सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर के विद्यार्थियों ने इस वर्ष नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।


sultanpur news सुल्तानपुर के नवरत्नों ने रचा इतिहास neet में नौ छात्रों ने लहराया परचम

Sultanpur News: सुल्तानपुर के 'नवरत्नों' ने रचा इतिहास, NEET में नौ छात्रों ने लहराया परचम |

संतोष कुमार यादव,सुल्तानपुर: सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर के विद्यार्थियों ने इस वर्ष नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के नौ मेधावी छात्रों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर चिकित्सा शिक्षा की राह में मजबूत कदम बढ़ाया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में इन विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया।

छात्रों का बताया नवरत्न

प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने प्रार्थना सभा में सभी सफल विद्यार्थियों को 'विद्यालय के नवरत्न' बताते हुए माल्यार्पण किया, मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में मेधावी छात्रों ने अपनी तैयारी की रणनीति, समय प्रबंधन और कठिन परिश्रम के अनुभव साझा करते हुए जूनियर विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।

इन छात्रों ने लहराया परचम

अनुज साहू (सर्वोच्च स्थान): 636 अंक
अमन जायसवाल: 613 अंक
आदर्श यादव: 597 अंक
सौम्या सिंह: 594 अंक
आस्था सिंह: 593 अंक
सूर्यांश पाण्डेय: 593 अंक
उर्जित मिश्र: 579 अंक
द्रव्यांश मौर्य: 573 अंक
सुब्रत: 567 अंक

सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के विश्वास, आचार्यों के मार्गदर्शन और नियमित अनुशासित अध्ययन को दिया। उनका कहना था कि कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही किसी भी बड़ी परीक्षा में सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर विभाग प्रचारक श्री प्रकाश, प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, प्रबंधक डॉ. पवन सिंह, अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बलराम कसौधन, विज्ञान प्रमुख द्वारिका नाथ पाण्डेय सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।