38 UP IAS Transfer

38 UP IAS Transfer: बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले 5 DM, 38 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रशासनिक चुस्ती-दुरुस्ती को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

By : विकास जैन
38 UP IAS Transfer: बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले 5 DM, 38 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

38 UP IAS Transfer: बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले 5 DM, 38 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

38 UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रशासनिक चुस्ती-दुरुस्ती को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में 38 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बड़े फेरबदल के तहत राज्य के 5 जिलों के जिलाधिकारियों को भी बदला गया है, जबकि वाराणसी (काशी) और गाजियाबाद के नगर आयुक्तों को भी उनके पद से हटा दिया गया है।

तीन जिलाधिकारियों से छीनी गई जिलों की कमान

मीडिया की खबरों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ जिलाधिकारियों की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं थे, जिसके चलते उन पर गाज गिरी है। बिजनौर डीएम उमेश प्रताप सिंह को हटाकर शासन में तैनाती दी गई है। उनकी जगह जोगिंदर सिंह को बिजनौर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वही मुजफ्फरनगर डीएम उमेश मिश्रा को जिले की कमान से मुक्त कर शासन में भेजा गया है, जबकि सुनील सिंह को मुजफ्फरनगर का नया डीएम नियुक्त किया गया है। तो वही सीतापुर जिलाधिकारी राजा गणपति आर को हटाकर शासन में तैनात किया गया है, और उनके स्थान पर प्रथमेश कुमार को सीतापुर का नया डीएम बनाया गया है। इसके अलावा सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और महराजगंज के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के जिलों में फेरबदल किया गया है। गौरव सिंह सोगरवाल को अब महराजगंज का नया डीएम बनाया गया है, जबकि शिवशरणप्पा जीएन को सिद्धार्थनगर की कमान सौंपी गई है। 

38 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर