Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > अन्य

UP में चाइनीज मांझे पर योगी सरकार का सख्त रुख, मौत हुई तो मानी जाएगी हत्या

UP में चाइनीज मांझे पर योगी सरकार का सख्त रुख, मौत हुई तो मानी जाएगी हत्या


up में चाइनीज मांझे पर योगी सरकार का सख्त रुख मौत हुई तो मानी जाएगी हत्या

उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि चाइनीज मांझे की वजह से यदि किसी व्यक्ति की मौत होती है, तो उसे हत्या की श्रेणी में माना जाएगा और दोषियों के खिलाफ उसी स्तर की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। योगी सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश भर में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है।

सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि जनता की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि चाइनीज मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित होने के बावजूद बाजारों में इसकी उपलब्धता चिंता का विषय है। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों, बच्चों और पशु-पक्षियों के लिए जानलेवा खतरा भी बन चुका है।

प्रदेशभर में चलेगा सघन छापेमारी अभियान

मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रदेशभर में सघन छापेमारी अभियान चलाकर चाइनीज मांझे की आपूर्ति श्रृंखला को पूरी तरह तोड़ा जाए। इसमें निर्माण, भंडारण और बिक्री से जुड़े हर स्तर पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, इस पूरे अभियान की प्रगति की उच्च स्तर पर नियमित समीक्षा भी की जाएगी, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

प्रतिबंध के बावजूद बिक्री पर सरकार सख्त

योगी ने कहा कि चाइनीज मांझा पहले से ही पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद इसकी बिक्री होना गंभीर मामला है। ऐसे मामलों में सिर्फ जब्ती नहीं, बल्कि दोषियों पर कठोर कानूनी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि प्रदेश को इस खतरनाक मांझे से पूरी तरह मुक्त किया जाए.प्रदेश में हाल के दिनों में चाइनीज मांझे से घायल होने और मौत की घटनाओं के बाद सरकार के इस फैसले को बेहद अहम माना जा रहा है। प्रशासनिक हलकों में इसे जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में कार्रवाई और तेज होने की उम्मीद है।

Related to this topic: