Breaking News
  • सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, प्रॉफिट बुकिंग से टूटा बाजार 2 दिन में सोना 7 हजार, चांदी 32 हजार सस्ती
  • बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए किया नामांकन किया
  • AIIMS भोपाल सुसाइड केस: NHRC ने लिया संज्ञान, HOD पर प्रताड़ना के आरोप, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने ‘डूम्सडे मिसाइल’ का परीक्षण किया, मिनुटमैन-III दुनिया में कहीं भी कर सकती है हमला
  • CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई। X पर पोस्ट कर कहा- बिहार की नई सरकार को पूरा सहयोग रहेगा।

होम > अन्य

मधुमक्खियों का कहर: धुआँ लगते ही किया हमला, जलती चिता छोड़ भागे लोग, 50 को काटा, 3 बेहोश

मधुमक्खियों का कहर: धुआँ लगते ही किया हमला, जलती चिता छोड़ भागे लोग, 50 को काटा, 3 बेहोश

जालौन में अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए लोग चिता छोड़कर भागे, मधुमक्खियों ने आधा किमी दौड़ाकर 50 को काटा।


मधुमक्खियों का कहर धुआँ लगते ही किया हमला जलती चिता छोड़ भागे लोग 50 को काटा 3 बेहोश

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के दौरान ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया। श्मशान घाट पर जलती चिता के बीच अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। लोग अपनी जान बचाने के लिए चिता छोड़कर भाग खड़े हुए, लेकिन मधुमक्खियों ने करीब 500 मीटर तक दौड़ाकर लगभग 50 लोगों को डंक मार दिया।

हमले के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीण जंगल-झाड़ियों में छिपे, जमीन पर लेट गए, फिर भी मधुमक्खियों का कहर थमता नजर नहीं आया। हमले में तीन ग्रामीण बेहोश हो गए, जबकि कई लोगों के चेहरे, सिर और शरीर पर गंभीर सूजन आ गई।

घटना कदौरा विकासखंड के महमूद नगर डाले का पुरवा बड़े गांव की है। यहां बुधवार को 78 वर्षीय वीर सिंह का निधन हुआ था। गुरुवार दोपहर परिजन और गांव के लोग अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे थे। चिता सजाकर जैसे ही आग जलाई गई, पास में मौजूद मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला बोल दिया।

मधुमक्खी के हमले में 50 घायल

इस हमले में वीर सिंह के बड़े पुत्र चंद्रशेखर उर्फ चंदू, धीरू, नेता, देवी चरण, विजय शर्मा समेत करीब 50 ग्रामीण घायल हो गए। हालात इतने भयावह हो गए कि ग्रामीणों को जलता शव वहीं छोड़कर जान बचाकर भागना पड़ा। मधुमक्खियों के आतंक के कारण अब तक अंत्येष्टि की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।

गांव में दहशत और डर का माहौल

घायलों को आनन-फानन में कदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। कुछ ग्रामीणों ने गांव में ही प्राथमिक उपचार कराया। घटना की सूचना बीडीओ संदीप मिश्रा को दी गई, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते मेडिकल टीम मौके पर पहुंच जाती, तो राहत जल्दी मिल सकती थी। फिलहाल गांव में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related to this topic: