Breaking News
  • पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र सुभाष चंद्र बोस के वंशज चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की
  • जम्मू-कश्मीर के डोडा में कांपी धरती, 4.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया
  • बेनतीजा रही इस्लामबाद में हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत , जेडी वेंस बोले- ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी
  • PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा
  • मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
  • बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए

होम > देश

पाकिस्तानी द्वारा की गई गोलीबारी में चार बच्चों समेत 15 नागरिक मारे गए, 43 घायल

पाकिस्तानी द्वारा की गई गोलीबारी में चार बच्चों समेत 15 नागरिक मारे गए, 43 घायल


पाकिस्तानी द्वारा की गई गोलीबारी में चार बच्चों समेत 15 नागरिक मारे गए 43 घायल

Operation Sindoor LIVE Update : भारत ने आज पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ जगहों पर हमला किया और वहां आतंकवादी ढाँचे को निशाना बनाया। यह हमला पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद हुआ, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। रक्षा मंत्रालय के एक बयान में बुधवार को कहा गया, "थोड़ी देर पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढाँचे को निशाना बनाया गया, जहाँ से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया।"

पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों की सूची दी गई है जिन्हें भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया है-

1. मरकज़ सुभान अल्लाह, बहावलपुर - जैश

2. मरकज़ तैयबा, मुरीदके - लश्कर

3. सरजल, तेहरा कलां - जेईएम

4. महमूना जोया, सियालकोट - एचएम

5. मरकज़ अहले हदीस, बरनाला - लश्कर

6. मरकज़ अब्बास, कोटली - जैश

7. मस्कर राहील शाहिद, कोटली - एचएम

8. शावई नाला कैंप, मुजफ्फराबाद - लश्कर

9. सैयदना बिलाल कैंप, मुजफ्फराबाद - जेईएम

इस ऑपरेशन से जुड़ा लाइव अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें इस ब्लॉग से।

Related to this topic: