Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > पार्टी का कोई अधिकारिक पेज नहीं हुआ बंद : कांग्रेस

पार्टी का कोई अधिकारिक पेज नहीं हुआ बंद : कांग्रेस

पार्टी का कोई अधिकारिक पेज नहीं हुआ बंद : कांग्रेस
X

नई दिल्ली। कांग्रेस ने फेसबुक द्वारा उसके आधिकारिक खाते बंद किए जाने से जुड़ी खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि उसका कोई अधिकारिक पृष्ठ बंद नहीं किया गया। हालांकि पार्टी ने इस मामले में फेसबुक से जानकारी मांगी है कि किन खातों को बंद किया गया है।

कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, 'पार्टी की ओर से यह स्पष्ट किया जाता है कि उसके द्वारा संचालित कोई आधिकारिक पेज बंद नहीं किया गया है। हमारे सत्यापित कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे भी किसी पेज को नहीं हटाया गया है।'

पार्टी की ओर से कहा गया है कि इस संबंध में फेसबुक से उन सभी पेजों व खातों की सूची देने के लिए कहा गया है जिन्हें हटाने की बात की जा रही है। फेसबुक से प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा है।

फेसबुक ने बताया था कि उसने अपने प्लेटफार्म से कांग्रेस पार्टी के आईटी सेल से जुड़े लोगों के सोमवार को 687 खाते 'फर्जी' बताकर डिलीट कर दिए हैं।

Updated : 1 April 2019 2:32 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top